IND A vs AFG A: 14 रन की ठोकर, अब अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ आग उगलेगा बल्ला, जानें कब है वैभव सूर्यवशी का अगला मैच? – AajTak

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की ओर अब हर क्रिकेट प्रेमी की नजरें टिकी हैं. राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार ने पूरे सीजन में गेंदबाजों पर कहर बरपाया था और इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारत ए टीम में जगह मिली.हालांकि श्रीलंका में जारी त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले ही मैच में उनकी शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही. 
श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में जब वैभव बल्लेबाजी के लिए उतरे तो फैन्स को उनसे एक और आक्रामक पारी की उम्मीद थी. युवा बल्लेबाज ने शुरुआत भी आत्मविश्वास से की और अपनी छोटी पारी में तीन चौके लगाए. वह अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे, लेकिन जल्दबाजी उनके लिए भारी पड़ गई. 
शिराज की गेंद पर मिड-ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने की कोशिश में वैभव कैच दे बैठे. श्रीलंका ए के कप्तान सहान अराच्चिगे ने शानदार डाइविंग कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया.  वैभव सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 
हालांकि युवा बल्लेबाज की पारी छोटी रही, लेकिन भारत ए ने रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ए को 8 रन से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की.  278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए मजबूत स्थिति में था.  कप्तान सहान अराच्चिगे ने 72 गेंदों में 74 रन की बेहतरीन पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था. 
यह भी पढ़ें: सहवाग वाला अंदाज पड़ा भारी! वैभव सूर्यवंशी को सीखना होगा व‍िराट कोहली जैसा धैर्य
लेकिन मैच के अंतिम चरण में भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की.  मेजबान टीम ने महज 10 गेंदों के भीतर अपने आखिरी चार विकेट गंवा दिए. तेज गेंदबाज अरशद खान भारत ए की जीत के सबसे बड़े नायक बने.  उन्होंने अंतिम ओवर में 2 विकेट झटककर श्रीलंका ए के जबड़े से जीत छीन ली. वहीं अंत‍िम ओवर में एक व‍िकेट रन आउट भी हुआ. 
यह भी पढ़ें: ‘विराट कोहली को वापस लाओ, वैभव सूर्यवंशी संग ख‍िलाओ’ ओलंपिक गोल्ड के लिए श्रीसंत ने BCCI को दिया मास्टर प्लान
अब वैभव सूर्यवंशी के पास वापसी का सुनहरा मौका है.  भारत ए टीम का अगला मुकाबला 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.  मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. 
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी नहीं चले, ऋतुराज ने द‍िखाया दम… त‍िलक की कछुआ बैट‍िंग, दांबुला में भारत की जीत क्यों लगी अधूरी?
क्रिकेट फैन्स की निगाहें एक बार फिर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी.  सभी यह देखने को उत्सुक हैं कि क्या वह IPL 2026 वाली अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी दोहरा पाएंगे और अफगानिस्तान ए के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाकर आलोचकों को जवाब देंगे. 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका में किया न‍िराश, मोहम्मद शिराज के जाल में फंसे, 12 गेंद में पारी खत्म
भारत ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकुल रॉय, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विपराज निगम, यश ठाकुर, युधवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र और निशांत सिंधु. 
अफगानिस्तान ए टीम: इमरान मीर (कप्तान), नूर उल रहमान, हसन इसाखिल, बहिर शाह, एजाज अहमद अहमदजई, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान, फरीदून दाउदजई, मोहम्मद इब्राहिम, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तनीवाल, इशाक रहीमी और फैसल खान अहमदजई. 
 

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News