300 लोगों के सामने को-स्टार को किया Kiss, शूट से पहले घबराई थी एक्ट्रेस, बोलीं- फील नहीं हुआ – AajTak

Feedback
टीवी एक्ट्रेस लवीना टंडन ने अपने करियर में कई रोल्स किए. लेकिन उन्हें लाइमलाइट जोधा अकबर की रुकैया बेगम बनकर मिली.
 
अब वो टीवी पर कम और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में ज्यादा नजर आती हैं. लवीना का शो लुक्खे में काम काफी पसंद किया गया.
 
एक्ट्रेस ने वेब सीरीज में अपने को-स्टार किंग संग रोमांटिक सीन्स भी किए थे. इन्हें लेकर एक्ट्रेस ने बात की है. स्विच संग पॉडकास्ट में लवीना ने बताया वो सीन शूट होने से पहले डरी हुई थीं.
 
एक्ट्रेस के मुताबिक, वो किसिंग सीन से पहले थोड़ा घबराई हुई थीं. लेकिन जैसे ही सीन हुआ उन्हें लगा वो फालतू में डर रही थीं.
 
वो कहती हैं- ये रोमांटिक सीन्स बहुत प्रोफेशनल होते हैं. इन्हें करते वक्त वो रोमांस फील भी नहीं होगा. सेट पर इंटीमेसी कोच होते हैं.
 
‘मैंने भी किंग के साथ लुक्खे सीरीज में किसिंग सीन किया था. वो सीन हमें जरा भी फील नहीं हुआ. हम पहले वो सीन करने से डर रहे थे.”
 
”300 लोगों के सामने वो सीन हुआ था. कट होने पर क्रू का सारा ध्यान हमारे मेकअप और लाइटिंग पर था. kiss सीन बस हमारे जॉब का हिस्सा है.”
 
लवीना वर्कफ्रंट पर बचपन से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. उन्होंने कभी खुशी कभी धूम, दिल मिल गए, तुम बिन जाऊं कहा जैसे शोज में काम किया है.
 
लवीना की हालिया रिलीज सीरीज अनदेखी 4 है. इसमें एक्ट्रेस ने राशि दंगवाल का रोल प्ले किया है. वो पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में हैं.
 
All Photos: Instagram @lavinatandon05
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News