ऊना सबसे गर्म, शिमला और मनाली में भी छूटे पसीने; हिमाचल में कल से 6 दिन आंधी-बारिश – Hindustan Hindi News

हिमाचल प्रदेश में जून की गर्मी ने इस बार पहाड़ और मैदान दोनों को झुलसा दिया है। राज्य के निचले और मैदानी इलाकों में बुधवार को भी गर्मी का जोरदार असर देखने को मिला। ऊना में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जो यह दर्शाता है कि पूरे राज्य में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। राहत की बात यह है कि 11 जून से मौसम करवट लेने वाला है और अगले छह दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

बुधवार को अधिकतम तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो ऊना 43.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। इसके बाद हमीरपुर जिला के नेरी 39.9, कांगड़ा 38.5, मंडी 38.5, सुंदरनगर 38.4, बरठीं 38.0, भुंतर 36.4, नाहन 36.1, धर्मशाला 35.0, जुब्बड़हट्टी 31.6, ताबो 25.2, केलांग 23.9, कल्पा 23.7 और कुफरी में 23.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हिल स्टेशनों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। शिमला का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक और मनाली का तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। शिमला अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस जबकि मनाली यह 28.0 डिग्री दर्ज किया गया। सामान्य तौर पर सुहावने माने जाने वाले इन पर्यटन स्थलों पर भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।

गर्मी का असर केवल दिन तक सीमित नहीं है, रातें भी सामान्य से अधिक गर्म बनी हुई हैं। न्यूनतम तापमान के आंकड़ों के अनुसार पांवटा साहिब 29.0 डिग्री के साथ सबसे गर्म रात वाला क्षेत्र रहा। इसके बाद देहरा गोपीपुर 26.0, बिलासपुर 25.5, नेरी 24.0, मंडी 22.1, जुब्बड़हट्टी 22.0, कांगड़ा 21.6, ऊना 21.2, सुंदरनगर और बरठीं 20.6, शिमला 19.4, सोलन 19.0, धर्मशाला 18.8, नाहन 18.3, पालमपुर 17.0, भुंतर 16.9, चंबा 16.5, सराहन 15.6, सिओबाग 14.6, मनाली 14.5, भरमौर 14.0, कुफरी 13.7, कल्पा 8.6, ताबो 7.1, कुकुमसेरी 6.6 और केलांग में 6.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री और मनाली का 2.3 डिग्री अधिक रहा, जिससे रात के समय भी लोगों को अपेक्षित ठंडक नहीं मिल सकी।

हालांकि अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश को प्रभावित करेगा। इसके चलते 11 और 12 जून को कई क्षेत्रों में तेज हवाएं, गरज-चमक, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। 11 जून को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला जिलों के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 12 जून को कुल्लू, मंडी, शिमला जिलों के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

11 और 12 जून को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 11 जून को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 12 जून को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। 13 जून को भी कई स्थानों पर गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 14 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। 15 और 16 जून को भी प्रदेश के विभिन्न भागों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News