अपहरण और हत्या के 31 साल पुराने मामले में बीते दिनों दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े पूर्व मुस्लिम सलीम वास्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कह रहा है- “हां, भाई जिहादियों! तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं। तैयार हो जाओ, अब तुम्हारी कमर कसने का टाइम आ गया है।” हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जानिए उसने किसे धमकी दी?
लोनी में रहने वाला सलीम वास्तिक धार्मिक सुधारों के अपने वीडियो के बाद चर्चा में आया था, जिस पर 27 फरवरी को लोनी में जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी ढेर हो गए थे। यह केस कई दिनों तक सुर्खियों में रहा था और 24 अप्रैल को दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने सलीम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था।
सलीम को 1995 में गोकुलपुरी थानाक्षेत्र में हुए एक किशोर के अपहरण व हत्या के केस में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। साल 2000 में पैरोल पर छूटने के बाद वह रिहा हुआ था, जिसके बाद से ही नाम व जगह बदलकर दिल्ली पुलिस को चकमा दे रहा था। मंगलवार रात से सलीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसमें सलीम एक धर्म के लोगों को संबोधित करते हुए कह रहा है- हां, भाई जिहादियों! जगह देख लो, कौन सी है। तिहाड़ जेल के बाहर की, बाहर आ गया है। तुम कमर कस लो। मैं मुसलमानों को पढ़ाई-लिखाई और तरक्की की ओर लेकर जाऊंगा। आगे कहता है- तुम लोगों से हटाऊंगा। तुम मुसलमानों को खराब कर रहे हो। उन्हें जिहादी बना रहे हो। उस रास्ते से मुसलमानों को हटाऊंगा और तरक्की की तरफ लेकर जाऊंगा। मेरा चैलेंज है, तुम मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकते हो। अगर उखाड़ना है, तो आ जाना।
सलीम वीडियो में छड़ी लिए दिख रहा है, क्योंकि जानलेवा हमले में उसे काफी गंभीर चोट आई थी। स्थानीय अधिकारियों ने जमानत की जानकारी होने से इंकार करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस से ही आधिकारिक जानकारी मिल सकती है।
रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play