ओंटारियो में भारतीय मूल के कॉन्स्टेबल तरुण बाली की मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा – AajTak

Feedback
कनाडा में ओंटारियो प्रोविंशियल पुलिस (OPP) के साथ काम करने वाले भारतीय मूल के एक पुलिस अधिकारी की मंगलवार को ओंटारियो प्रांत में ड्यूटी के वक्त मौत हो गई. कनाडाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तब हुई, जब अधिकारी एक 18 साल के युवक को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. यह युवक कथित तौर पर उस अस्पताल से भाग गया था, जहां कनाडा के मेंटल हेल्थ एक्ट के तहत उसकी जांच चल रही थी.
कॉन्स्टेबल तरुण बाली उत्तरी ओंटारियो के एक दूर-दराज के इलाके हर्स्ट के पास एक जांच में मदद करते वक्त मारे गए. उनकी उम्र 29 साल थी और वे OPP के डफरिन डिटेचमेंट में ढाई साल से काम कर रहे थे. OPP कमिश्नर थॉमस कैरिक के मुताबिक, अस्पताल से भागे मरीज से जुड़े ऑपरेशन के दौरान बाली को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी.
यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे सडबरी शहर से करीब 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में केंडल कंसेशन रोड 7 और कंसेशन रोड 6 के पास हुई. ऑपरेशन के वक्त बाली जेम्स बे डिटेचमेंट के साथ तैनात थे.
मंगलवार शाम पत्रकारों से बात करते हुए कमिश्नर कैरिक ने बताया कि 18 साल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है. आरोपी पर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने और पुलिस कस्टडी से भागने के दो-दो आरोप भी हैं. अधिकारियों ने अभी तक संदिग्ध की पहचान पब्लिक नहीं की है क्योंकि जांच चल रही है.
कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (CBC) के मुताबिक, जब बाली को टक्कर मारी गई और उनकी मौत हुई, तब अधिकारी उस संदिग्ध को ढूंढने और पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, जो एक अस्पताल से भाग गया था. वहां मेंटल हेल्थ एक्ट के तहत उसकी जांच हो रही थी. बाद में OPP के अन्य अधिकारियों ने निशनाबे अस्की पुलिस सर्विस के एक सदस्य की मदद से आरोपी को हिरासत में ले लिया.
OPP के सूत्रों ने कैनेडियन न्यूज आउटलेट ‘टोरंटो सन’ को बताया, “अभी शुरुआती दौर है, लेकिन जांच में इस बात पर गौर किया जा रहा है कि सड़क पर स्पाइक बेल्ट क्यों बिछाई गई थी. यह उस ड्राइवर को रोकने की कोशिश का हिस्सा था, जिसके बारे में माना जाता है कि उसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं हैं.”
बाली ने OPP के साथ दो साल से कुछ ज्यादा वक्त तक काम किया था और उनके साथी उनका बहुत सम्मान करते थे. कमिश्नर कैरिक ने उन्हें एक समर्पित अफसर बताया, जिनका बचपन से ही पुलिस अफसर बनने का ख्वाब था.
CBC के मुताबिक, कैरिक ने कहा, “मैं आपको बता सकता हूं कि प्रोविंशियल कॉन्स्टेबल बाली का ख्वाब पुलिस अफसर बनने का था.” कमिश्नर ने बताया कि वह बाली के दुखी परिवार से मिले थे और उन्हें दो साल के तरुण की एक तस्वीर दिखाई गई थी, जिसमें वह एक पुलिस अफसर की तस्वीर के पास सैल्यूट कर रहा था.
सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कैरिक ने लिखा, “बड़े दुख के साथ मैं पुष्टि करता हूं कि OPP के प्रोविंशियल कॉन्स्टेबल तरुण बाली की आज दोपहर हर्स्ट में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई. दूसरों की सेवा करने के प्रति उनकी हिम्मत और समर्पण को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा.”
Ontario Police Commissioner Thomas Carrique condoled police officer Tarun Bali's death on a post on X. (Image: X/@OPPCommissioner)
OPP एसोसिएशन ने इस मौत को ‘हर पुलिस परिवार के लिए सबसे बुरा ख्वाब’ बताया. एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डेविड सबातिनी ने कहा कि बाली फोर्स के ‘बहुत पसंद किए जाने वाले और सम्मानित सदस्य’ थे.
सबातिनी ने एक बयान में कहा, “यह एक और याद दिलाने वाली घटना है कि ओंटारियो के नागरिकों की सेवा और सुरक्षा करते हुए हमारे सदस्यों को हर दिन किन खतरों का सामना करना पड़ता है.” CBC से बात करते हुए उन्होंने कहा कि डफरिन डिटेचमेंट के अधिकारी अपने साथी की मौत से बहुत दुखी हैं.
ओंटारियो के प्रीमियर डग फ़ोर्ड ने भी बाली को श्रद्धांजलि दी और उनकी मौत को प्रांत के लिए एक बड़ा नुकसान बताया. सोशल मीडिया पर दिए एक बयान में फोर्ड ने कहा कि वह अधिकारी की मौत से ‘बहुत दुखी’ हैं और उन्होंने बाली के परिवार, प्रियजनों और साथी अधिकारियों के प्रति संवेदना जताई.
ओंटारियो के सॉलिसिटर जनरल माइकल कर्जनर ने भी ऐसी ही सोच व्यक्त की और कहा कि बाली की मौत पुलिस अधिकारियों के सामने आने वाले बड़े खतरों को उजागर करती है. कर्जनर ने कहा, “इस दुखद घटना पर शोक मनाते हुए, हम उन लोगों के असाधारण साहस और कर्तव्य की भावना को याद करते हैं, जो वर्दी पहनते हैं और हर दिन हमारे प्रांत की सेवा करते हैं.”
OPP की क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच, चीफ कोरोनर के ऑफिस और ओंटारियो फॉरेंसिक पैथोलॉजी सर्विस के साथ मिलकर इस मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि जांच के लिए बाली के शव को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ टोरंटो ले जाया जाएगा, जबकि OPP ने कहा कि वे बाली के परिवार को हर मुमकिन मदद दे रहे हैं, क्योंकि वे उस स्थिति से गुजर रहे हैं, जिसे फोर्स ने ‘बहुत बड़ा नुकसान’ बताया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News