दिल्ली में हिट एंड रन की खौफनाक वारदात, रोकने के दौरान कार ने ट्रैफिक कर्मी को उड़ाया – Hindustan Hindi News

नई दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ट्रैफिक सर्किल में बुधवार को सुबह हिट एंड रन की सनसनीखेज घटन हुई। सराय जुलेना लाल बत्ती पर गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार काले रंग की कार ने चेकिंग के लिए रोकने पर ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी। आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस घटना में मौके पर तैनात दो अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस फरार आरोपी और वाहन की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है।

बताया जाता है कि सराय जुलेना लाल बत्ती पर ड्यूटी के दौरान बेकाबू कार ने ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल राहुल को कुचलने की कोशिश की। कार चालक जोरदार टक्कर मारकर वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे हेड कांस्टेबल राहुल अपने साथियों के साथ सराय जुलेना पिकेट पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान जामिया नगर की तरफ से एक काले रंग की कार गलत दिशा से आती हुई दिखाई दी। जब पुलिस टीम ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय अचानक उसकी रफ्तार और तेज कर दी। कार सीधे राहुल को टक्कर मारते हुए उन्हें कुचलती हुई माता मंदिर की तरफ तेजी से निकल गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल साद बाबू खान और एएसआई असलम खान भी इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। सहकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल राहुल को तुरंत पास के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। हेड कांस्टेबल राहुल के घुटने, कोहनी में गंभीर चोटें आई हैं और कई अंदरूनी चोटें भी लगी हैं।

पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द दबोचा जा सके।

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News