दिल्ली स्थित भारत मंडपम में NDA कॉन्क्लेव को संबोधित कर PM मोदी बोले- ये हम सबकी सामूहिक उपलब्धि है – totaltv.in

Total Tv
totaltv.in
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। 4399 दिन का कार्यकाल पूरा कर पीएम मोदी ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। इस अवसर पर दिल्ली स्थित भारत मंडपम में उन्होंने NDA कॉन्क्लेव को संबोधित कर कहा- ये हम सबकी सामूहिक उपलब्धि है।
पहले पूर्वोत्तर भारत में बम और बंदूक थमने का नाम नहीं लेते थे। हमने पूर्वोत्तर भारत में शांति भी लौटाई और स्थिरता भी लेकर आए। पहले भारत आतंकी हमलों के बाद चुपचाप दर्द सहता रहता था। हमने आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक की, और ऑपरेशन सिंदूर में भारत का सामर्थ्य दुनिया ने देखा।
पीएम मोदी ने कहा- हमारे लिए दल से बड़ा देश है और जब Nation First की भावना से काम होता है, तो कोई भी निर्णय कठिन नहीं होता। ऐसे फैसले, जिन्हें पहले असंभव समझा गया और जो देश के सुरक्षित भविष्य के लिए अनिवार्य थे, हमने बहुत ही सधे हुए तरीके से उन फैसलों को भी लिया। पहले की सरकारें अनुच्छेद 370 की बात करने से डरती थीं, हमने अनुच्छेद 370 हटाकर पूरे देश में संविधान को समान रूप से लागू किया।
हम मध्यम वर्ग के सामने आने वाली चुनौतियों और बेहतर भविष्य के लिए उनकी उम्मीदों को समझते हैं। उनकी मदद के लिए, अब सालाना 12 लाख रुपये तक की आय टैक्स-फ्री है। आज देश को एक आसान और फेसलेस टैक्स सिस्टम का फ़ायदा मिल रहा है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर ने रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान बना दिया है और पिछले 12 सालों में मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए नए मौके बने हैं।
इसके साथ ही एनर्जी, मिनरल्स, चिप, बैटरी स्टोरेज, स्पेस, ड्रोन, डेटा सेंटर्स, क्वांटम कॉम्प्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस… ऐसे हर सेक्टर, हर तकनीक एक दूसरे से जुड़ी हुई है। ये एक दूसरे की पूरक है। भारत इनके लिए विदेशों पर निर्भर नहीं रह सकता क्योंकि ये भारत की आर्थिक और रणनीतिक, हर प्रकार की सुरक्षा से जुड़े विषय हैं। और तभी भारत सेमी कंटक्टर इको सिस्टम पर इतना फोकस कर रहा है, तभी क्रिटिकल मिनरल्स को लेकर मिशन बोर्ड पर काम चल रहा है।
‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ हमारा मंत्र रहा है। सबका प्रयास ही विकसित भारत के निर्माण की असली ऊर्जा है। अब समय आ गया है कि राज्यों के बीच नई प्रकार की स्वस्थ स्पर्धा हो, भारत की प्रगति राज्यों की ऐसी प्रगति से ही होने वाली है। आइए, अगले दशक को उपलब्धियों के साथ-साथ श्रेष्ठता का भी दशक बनाएं।
 
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News