कैमूर में होगी हिंदी ओलंपियाड अमृत कुंभ सम्मान प्रतियोगिता – Dainik Bhaskar

सिटी रिपोर्टर|भभुआ
कैमूर में सरकारी और निजी विद्यालयों में हिंदी भाषा के संवर्धन एवं विद्यार्थियों में भाषाई दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन से अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता होगी।बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप हिंदी भाषा के संवर्धन एवं विद्यार्थियों में भाषाई दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड एवं अमृत कुंभ सम्मान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।इस बारे में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद कैमूर द्वारा जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को अधिकाधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक एवं सर्व शिक्षा अभियान कैमूर विकास कुमार डीएन ने बताया कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों की हिंदी भाषा, व्याकरण,साहित्य,संस् कृति तथा सामान्य ज्ञान संबंधी समझ को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध अध्ययन सामग्री,अभ्यास प्रश्नपत्र एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों का लाभ प्राप्त होगा।
छात्रों के बौद्धिक भाषाई क्षमता का विकास होगा: प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी,नकद पुरस्कार तथा विशेष उपलब्धि प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा उनकी बौद्धिक एवं भाषाई क्षमताओं का विकास होगा।जिले के सभी प्रधानाध्यापकों, प्रभ ारी प्रधानाध्यापकों निजी स्कूलों के निदेशकों एवं प्राचार्यों से अपील किया गया है कि वे अपने विद्यालयों के अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में सहभागिता सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता एवं पंजीकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News