सिर्फ 700 रुपये में 'भारतीय' बन रहे बांग्लादेशी? केरल में पकड़े गए घुसपैठियों ने उड़ाए होश! – Hindustan Hindi News

केरल से सुरक्षा के लिहाज से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक हालिया मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केरल के विभिन्न हिस्सों में लगभग 10,000 बांग्लादेशी नागरिक फर्जी पहचान दस्तावेजों के सहारे ‘प्रवासी मजदूर’ बनकर रह रहे हैं। इस बड़े अवैध नेटवर्क का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने कोल्लम जिले के कोट्टारक्करा में 10 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। राज्य में कई बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं और वह भी बिल्कुल भारतीय नागरिकों की तरह। इस खुलासे का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि इन लोगों ने चंद रुपयों के एवज में अपने फर्जी भारतीय पहचान पत्र भी बनवा लिए हैं।

जांचकर्ताओं के अनुसार, घुसपैठ का यह सिलसिला आमतौर पर बांग्लादेश सीमा से शुरू होता है। ये लोग सबसे पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जैसे इलाकों में पहुंचते हैं और वहां से शुरुआती फर्जी दस्तावेज बनवाते हैं। इसके बाद बेहतर रोजगार की तलाश में ये देश के अन्य हिस्सों, विशेषकर केरल का रुख करते हैं। पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूर बनकर केरल पहुंचने के बाद, ये लोग स्थानीय पतों का इस्तेमाल करके पूरी तरह से भारतीय पहचान अपना लेते हैं और यहीं बस जाते हैं।

अंग्रेजी समाचार वेबसाइट ‘मातृभूमि’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में इन बांग्लादेशी नागरिकों को महज 700 रुपये देकर आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसे अति-महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज उपलब्ध हो रहे हैं। इन्हीं जाली दस्तावेजों के सहारे वे खुद को भारतीय बताते हुए आराम से रह रहे हैं।

पुलिस को अंदेशा है कि इन फर्जी दस्तावेजों के पीछे बेंगलुरु से संचालित होने वाला एक बड़ा माफिया नेटवर्क हो सकता है। ये जाली दस्तावेज इतने सटीक होते हैं कि इन्हें देखकर असली या फर्जी का फर्क करना बेहद मुश्किल है।

कोट्टारक्करा में पकड़े गए लोग सालों से केरल में रह रहे थे। पुलिस ने जब उनके मोबाइल फोन खंगाले और उनमें बांग्लादेशी पासपोर्ट की प्रतियां देखीं, तब जाकर उनकी असलियत और राष्ट्रीयता सामने आई।

जांच में ‘चेन माइग्रेशन’ का भी खुलासा हुआ है, जिसमें सालों पहले आए लोग अपने रिश्तेदारों को भी यहां बुला रहे हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण मुगल खातून नामक महिला है। वह 13 साल पहले पश्चिम बंगाल के रास्ते केरल आई थी। उसने “ममदास” के नाम से सभी भारतीय पहचान पत्र हासिल कर लिए और बाद में अपने कई रिश्तेदारों को भी केरल बुला लिया। रिपोर्टों के अनुसार, अपनी गिरफ्तारी से दो महीने पहले वह बांग्लादेशी पासपोर्ट का उपयोग करके दो बच्चों के साथ वापस बांग्लादेश भी गई थी।

केंद्रीय और राज्य खुफिया एजेंसियां इस पूरी स्थिति को सुरक्षा के लिहाज से एक बड़े खतरे के रूप में देख रही हैं। प्रशासन अब इस बात की गहराई से जांच कर रहा है कि कहीं आपराधिक पृष्ठभूमि वाले या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े लोग भी तो इन फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। हालांकि भाषाई अंतर और लहजे के आधार पर पश्चिम बंगाल के असली मजदूरों और बांग्लादेशियों के बीच फर्क किया जा सकता है, लेकिन खौफ के कारण स्थानीय लोग पुलिस से जानकारी साझा करने में कतराते हैं। जांच तेज होने और सख्ती बढ़ने के कारण पूरे राज्य में कई बांग्लादेशी अब केरल छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कई इलाकों में प्रवासी मजदूरों की संख्या में भारी कमी देखी गई है।

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे ‘क्यों’ और ‘कैसे’ को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव ‘फैक्ट-चेकिंग’ और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News