हुंडई अपनी कारों की सेल्स में इजाफा करने के लिए लगातार पोर्टफोलियो को अपडेट करती रहती है। अब कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक i20 को अपडेट करने वाली है। दरअसल, कंपनी लगातार इसका टीजर जारी कर रही है। नेक्स्ट जेन i20 के एक नए टीजर से इस बात का पता चला है कि हैचबैक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम को इंटीग्रेटेड करने वाला 12.3-इंच का बड़ा पैनल मिलेगा। इसमें हुंडई ब्लूलिंक, वायरलेस फोन मिररिंग और रिवर्स कैमरे के लिए डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे।
कंपनी ने इस बात की पुष्टि भी की है कि क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम टच सेंसटिव कंट्रोल के साथ काम करेगा। ये सभी अपग्रेड हैं जो नई जेन की हुंडई वेन्यू के साथ-साथ नई हुंडई वरना में भी देखने को मिलते हैं। यह संकेत देता है कि भारतीय बाजार की तरह ब्राजीलियाई बाजार में भी वही अपग्रेड मिलने की उम्मीद है जो SUV और सेडान में देखा था। पिछले टीजर से यह भी पता चला था कि कार को हेडलैंप और LED DRLs के नए डिजाइन के साथ पूरी तरह से नया चेहरा मिलेगा।
₹ 9.27 – 11.74 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 5.99 – 10.57 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 9.49 – 10.99 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 6.3 – 10.77 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 7.5 – 10 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 6.99 – 9.99 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ब्राजीलियाई बाजार में कार फ्लेक्सिबल फ्यूल ऑप्शन के साथ मिलेगी। जबकि भारत जैसे बाजारों में N-लाइन वैरिएंट के लिए 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल जारी रहने की उम्मीद है। ये इंजन 120PS की पावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक शामिल हैं। टर्बो-पेट्रोल इंजन i20 N Line को आम प्रीमियम हैचबैक के मुकाबले परफॉर्मेंस में एक जबरदस्त बूस्ट देता है। वहीं, सस्पेंशन और स्टीयरिंग सेटअप को भी अलग तरह से ट्यून किया गया है, ताकि ड्राइविंग का एक्सपीरियंस ज्यादा स्पोर्ट हो जाता है।
पिछले कुछ समय से i20 रेंज को अपडेट किया जाना बाकी है। यह नई जेन उस दिशा में एक बड़ा कदम लगती है। इस कार के 2027 की शुरुआत में भारत आने की उम्मीद है। यह मारुति बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा जैसी कारों के लिए हुंडई की चुनौती को फिर से मजबूत करेगी।
मौजूदा i20 N Line में के नए फीचर्स
कंपनी i20 N Line वैरिएंट में कई बदलाव कर चुकी है। इन बदलावों के साथ-साथ इसके टॉप N8 ट्रिम में कुछ और फीचर्स भी जोड़े हैं। मॉडल ईयर 2026 i20 N Line N8 में अब एक इन-बिल्ट डैशकैम के साथ-साथ डोंगल-बेस्ड वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी भी मिलेगी। इन नए फीचर्स से कार का कम्फर्ट और बढ़ गया है। वहीं, i20 N Line इस सेगमेंट में मौजूद अपने नए कॉम्पटीटर्स और फीचर्स से भरपूर प्रीमियम हैचबैक कारों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल पाती है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play