Top News Today: मुंबई में NCLT ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की याचिका स्वीकार कर ली, जिसमें अनिल अंबानी के खिलाफ व्यक्तिगत दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई थी। इस फैसले के बाद अंबानी के दिवालिया होने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, अंबानी ने तुरंत ऐलान किया कि वे इस आदेश को NCLAT में चुनौती देंगे। दूसरी ओर TMC में भारी बवाल मचा हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार इस्तीफे दे रहे हैं और उनका मुख्य निशाना ममता बनर्जी नहीं, बल्कि उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का अहंकारी रवैया, भाई-भतीजावाद और आई-पैक पर अत्यधिक भरोसा है। पढ़ें आज की बड़ी खभरें…
उद्योगपति अनिल अंबानी को तगड़ा झटका लगा है। मुंबई के राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की याचिका स्वीकार कर ली है, जिसमें अनिल अंबानी के खिलाफ व्यक्तिगत दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई थी। इस फैसले के बाद अंबानी के खिलाफ दिवालियापन प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।हालांकि, NCLT के आदेश के तुरंत बाद अनिल अंबानी ने स्पष्ट किया कि वे इस फैसले को राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) में चुनौती देंगे। यदि मामला आगे बढ़ा तो रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (RP) नियुक्त किया जा सकता है, जो उनकी व्यक्तिगत संपत्तियों का आकलन और नियंत्रण संभालेगा। पढ़ें पूरी खबर…
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में आंतरिक कलह तेज हो गई है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी अब विद्रोही नेताओं के गुस्से का मुख्य केंद्र बन गए हैं। अहंकार, भाई-भतीजावाद और आई-पैक पर अत्यधिक निर्भरता जैसे आरोपों के साथ वरिष्ठ नेता एक के बाद एक पार्टी छोड़ रहे हैं।पार्टी के 25 वर्षों के इतिहास में यह सबसे गंभीर संकट माना जा रहा है। इस हफ्ते दो बड़े झटके लगे—गुरुवार को राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दे दिया, जबकि बुधवार को सुष्मिता देव ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा की। इससे पहले सुखेंदु शेखर राय ‘बेलगाम भ्रष्टाचार’ और ‘अराजक शासन’ का आरोप लगाते हुए TMC से अलग हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…
आर्थिक संकट और भारी विदेशी कर्ज के बावजूद पाकिस्तान दक्षिण एशिया में अंतरिक्ष होड़ तेज कर रहा है। चीन की मदद से पिछले 16 महीनों में पाकिस्तान ने छह अर्थ-ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट लॉन्च किए हैं—यानी औसतन हर ढाई महीने में एक सैटेलाइट।विशेषज्ञों का मानना है कि ये सैटेलाइट भारत की गतिविधियों पर निगरानी के लिए डिजाइन किए गए हैं। भारत का NavIC सिस्टम चुनौतियों का सामना कर रहा है, जबकि पाकिस्तान की इस मुहिम ने भारतीय नीति-निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर…
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच हॉर्मुज क्षेत्र में भारतीय टैंकरों और नाविकों पर अमेरिकी हमलों ने भारत को नाराज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इन हमलों को ‘बेहद चिंताजनक’ बताते हुए तुरंत रोकने की मांग की है। इस हमले में तीन भारतीय नाविक; डेक कैडेट आदित्य शर्मा, इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया और मुख्य इंजीनियर पटनाला सुरेश, शहीद हो गए थे। जहाज ‘एमटी सेट्टेबेलो’ पर ईरान से तेल ले जाने का आरोप लगाकर अमेरिकी सेना ने हमला किया। एक हफ्ते में यह तीसरा हमला है। भारत ने साफ कहा कि नाविकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं। पढ़ें पूरी खबर…
केरल पहुंचने के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब बिहार में इसकी एंट्री हो चुकी है। कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त क्षेत्रों में भी मॉनसून आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में मॉनसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दस्तक देगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 13 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश जारी रहेगी। 11-12 जून को आंधी, तूफान और ओले पड़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play