Feedback
करीबियों और स्वजनों के साथ सुखपूर्वक रहेंगे. प्रेम और स्नेह प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे. कार्ययोजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. कार्य व्यापार बेहतर रहेगा. नीतिगत मामलों को सुचारू ढंग से आगे बढ़ाएंगे. कार्यकुशलता बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. वार्ताएं हितकर होंगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रबंधन बल पाएगा. सबको साथ लेकर चलेंगे. साख और प्रभाव में वृद्धि होगी. अवरोध स्वतः दूर होंगे. लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे. निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी.
नौकरी व्यवसाय- महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी रखेंगे. अधिकारियों से संपर्क संवारने में जुटे रहेंगे. सक्रियता से कार्य करेंगे. प्रतिस्पर्धा बनाए रखेंगे. प्रबंधन के मामले पक्ष में रहेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक हितलाभ बढ़ेगा. पेशेवर चर्चा में आगे रहेंगे. पदोन्नति के मौके भुनाएं. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलेंगे. सबका सहयोग रहेगा.
प्रेम मैत्री- परिवार में सभी सहयोगी होंगे. अपनों का साथ और समर्थन पाएंगे. सहकारिता बढ़ेगी. मन की बात कह पाएंगे. व्यक्तिगत मामले सुखद रहेंगे. शुभ सूचना मिल सकती है. अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचेंगे. बड़ी सोच रखेंगे. संपर्क संवाद संवरेंगे. वाणी व्यवहार आकर्षक रहेगा. मानसम्मान बढ़ा रहेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- सार्थक संवाद बनाए रखेंगे. निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. सेहत सुधार पाएगी. शारीरिक दोष दूर होंगे. मनोबल में वृद्धि होगी.
आज का उपाय: असुरों का नाश करने वाली सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मीठे रसीले पदार्थों का वितरण करें. सहकारिता रखें.
शुभ अंक : 1, 2, 3 और 6
शुभ रंग : पर्ल पिंक
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू