Feedback
Sachin Tendulkar Plane Viral Video:भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई क्रिकेट रिकॉर्ड नहीं, बल्कि प्राइवेट जेट के अंदर खेला गया एक हल्का-फुल्का क्रिकेट मैच है.
सचिन ने शुक्रवार (12 जून) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह प्राइवेट जेट के केबिन के अंदर क्रिकेट बैट लेकर बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनकी बेटी सारा तेंदुलकर छोटी लाल गेंद से गेंदबाजी करती दिखाई देती हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी इस मजेदार पल का हिस्सा बनते नजर आते हैं. वीडियो में उनकी बहू सानिया चंडोक (अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी) भी मौजूद थीं.
Altitude jo bhi ho, attitude change nahi hona chahiye. 😄 pic.twitter.com/TPbsNUe2Op
वीडियो के साथ सचिन ने लिखा, एल्टीट्यूड (ऊंचाई) जो भी हो, एटीट्यूड चेंज नहीं होना चाहिए (Altitude jo bhi ho, attitude change nahi hona chahiye). उनके इस कैप्शन में altitude (ऊंचाई) और attitude (जुनून/रवैया) को जोड़ते हुए यह संदेश दिया गया कि क्रिकेट के प्रति उनका प्यार जगह और परिस्थितियों के साथ नहीं बदलता.
वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया. बड़ी संख्या में फैन्स ने सचिन के सादगी भरे अंदाज और परिवार के साथ बिताए गए इस पल की तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि क्रिकेट सचिन की जिंदगी का हिस्सा है और वह जहां भी जाते हैं, खेल को अपने साथ ले जाते हैं.
हालांकि, सभी कमेंट्स पॉजिटिव नहीं थे. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने विमान के अंदर क्रिकेट खेलने को लेकर सवाल भी उठाए.
एक यूजर ने लिखा- लाखों युवाओं को खेलने के लिए मैदान नहीं मिलता और यहां आसमान में क्रिकेट खेला जा रहा है.
In a plane , even mobile vibrations are not allowed
Are Bouncing balls allowed???
But then .. GOD is playing . So no worries
Even if it’s a chartered flight, if we do this on a flight, we’ll be banned for life!
लाखो युवाओं को जमीन ग्राउंड नसीब नही हो पाते और यंहा आसमान में क्रिकेट खेला जा रहा
दूसरे यूजर ने विमान सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा; फ्लाइट में मोबाइल के वाइब्रेशन तक को लेकर नियम होते हैं, क्या बाउंस होती गेंद की अनुमति है?
एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- भगवान आसमान के और करीब जाकर क्रिकेट खेल रहे हैं.
कुछ लोगों ने विमान की खिड़कियों को लेकर भी चिंता जताई. एक यूजर ने लिखा- सर, ध्यान रखिए, कहीं गेंद खिड़की से न टकरा जाए. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, घर के शीशे तोड़ना ठीक था, यहां विमान का शीशा नहीं टूटना चाहिए.
Without attitude change, what are the possibilities of the window getting hit by the ball?@DGCAIndia will not say its flight risk as it’s an MP playing in an aircraft at cruising altitude. https://t.co/LwfwoPSSFa
कई यूजर्स ने यह भी टिप्पणी की कि यदि कोई आम यात्री ऐसा करता तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती थी, लेकिन सचिन होने की वजह से लोग इसे अलग नजरिए से देख रहे हैं.
हालांकि वीडियो में इस्तेमाल की गई गेंद छोटी और हल्की दिखाई दे रही है तथा यह एक मजेदार पारिवारिक पल था, फिर भी सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई.
एक तरफ फैन्स सचिन के क्रिकेट प्रेम और पारिवारिक जुड़ाव की सराहना कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ लोग विमान सुरक्षा के पहलू पर सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल, सचिन का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू