Honda CB750 Hornet का नया ई-क्लच वेरिएंट हुआ लॉन्च, क्या है भारत में इसकी कीमत और फीचर्स – Jagran

Honda E-Clutch Bike: होंडा ने भारत में अपनी दो प्रीमयम बाइक्स के नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं जो बिना क्लच दबाइ गियर बदलने की आधुनिक सुविधा देता है। …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने प्रीमियम Bigwing पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए CB750 Hornet और XL750 Transalp के ई-क्लच से लैस वेरिएंट लॉन्च किए हैं। हालांकि, इन गाड़ियों का मुख्य मैकेनिकल पैकेज पहले जैसा ही है लेकिन Honda की ई-क्लच तकनीक के जुड़ने से राइडर की सुविधा में काफी बड़ा सुधार हुआ है।
Honda ने सबसे पहले EICMA 2024 में अपनी मिड-कैपेसिटी पैरेलल-ट्विन बाइक में ई-क्लच सिस्टम को पेश किया था। यह तकनीक राइडर्स को मैन्युअल रूप से क्लच लीवर दबाइ बिना गियर बदलने और यहां तक कि गाड़ी को पूरी तरह से रोकने की सुविधा देती है। इस सिस्टम का मकसद है राइडर की थकान को कम करना।
पिछले महीने भारत में इस फीचर के साथ शुरुआत करने वाली NX500 के बाद अब CB750 Hornet और XL750 ट्रांसअल्प इस सिस्टम को अपनाने वाले सबसे नए मॉडल हैं।
Honda CB750 Hornet ई-क्लच की कीमत 10.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है जो कि इसके पुराने वर्जन की कीमत 9.22 लाख रुपए से अधिक है। वहीं, XL750 ट्रांसअल्प ई-क्लच की कीमत अब 13.20 लाख रुपए हो गई है जबकि इसकी पुरानी कीमत 11.81 लाख रुपए थी। भारत में Honda के Bigwing शोरूम पर दोनों बाइक्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
इसमें पहले की तरह ही 755cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 90hp की पावर और 75nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में Showa 41mm SFF-BP USD फ्रंट फोर्क्स, आगे की तरफ डुअल 296mm डिस्क ब्रेक्स और राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इसमें Honda RoadSync कनेक्टिविटी के साथ 5.0 इंच का TFT डिस्प्ले भी मिलता है।
XL750 Transalp E-Clutch इसी सुविधा आधारित तकनीक को Honda के एडवेंचर टूरिंग प्लैटफॉर्म में लाती है। इसमें वही 755cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है जो 90hpकी पावर और 75nm का टॉर्क जनरेट करता है। Transalp में शोवा SFF-CA USD फ्रंट सस्पेंशन, खास ग्रेवल मोड के साथ कई राइडिंग मोड्स और डुअल LED हेडलैंप सेटअप दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 5.0 इंच की TFT डिस्प्ले भी मिलता है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News