स्कोडा ला रही कोडियाक RS, 22 जून से बुकिंग शुरू; 20 मिनट में बिकी थीं ऑक्टाविया RS की सभी यूनिट – Hindustan Hindi News

स्कोडा ऑटो इंडिया अपनी हाई-परफॉर्मेंस RS रेंज को नई कोडिएक RS के साथ और मजबूत करने जा रही है। 50 सालों से अधिक पुरानी RS विरासत और 125 सालों से ज्यादा के मोटरस्पोर्ट इतिहास पर आधारित यह नया मॉडल ब्रांड की परफॉर्मेंस-ऑरिएंटेड पहचान को और मजबूती देता है। 22 जून, 2026 से बुकिंग के लिए उपलब्ध होने वाली कोडिएक RS दमदार परफॉर्मेंस, शानदार मोटरस्पोर्ट कैरेक्टर, 7-सीटर लग्जरी की मल्टी-यूटिलिटी और 4×4 टेक्नोलॉजी से लैस बेहतर ऑल-टेरेन कैपेसिटी का बेहतरीन मेल पेश करती है।

इस घोषणा पर स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने कहा, “RS बैज 50 सालों से अधिक की ग्लोबली परफॉर्मेंस विरासत का प्रतीक रहा है और भारत में भी ऑक्टाविया RS के दो दशक पहले आगमन के बाद से इसका बेहद मजबूत प्रशंसक वर्ग रहा है। पिछले साल लॉन्च हुई नई ऑक्टाविया RS केवल 20 मिनट में पूरी तरह बिक गई थी, जिसने ऑटोमोबाइल उत्साहियों के बीच इसकी खास लोकप्रियता को साबित किया।”

₹ 45 – 55 लाख
₹ 43.67 – 53 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 46.99 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

उन्होंने आग कहा, “अब हम इसी विरासत को कोडिएक RS के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। यह भारत में प्रतिष्ठित RS बैज पाने वाली हमारी पहली 7-सीटर SUV है और देश में अब तक की सबसे तेज स्कोडा भी। यह परफॉर्मेंस, स्पेस और 4×4 कैपेसिटी को हमारी रेसिंग विरासत की दमदार पहचान के साथ पेश करती है।”

कोडिएक RS: परफॉर्मेंस इसकी पहचान
RS बैज, जिसका अर्थ रैली स्पोर्ट है, स्कोडा ऑटो की परफॉर्मेंस इंजीनियरिंग के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। वैश्विक स्तर पर RS मॉडल्स अपनी दमदार क्षमता, बेहतरीन प्रिसिजन और रोमांचक ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जाने जाते हैं। कोडिएक RS के साथ यह दर्शन अब भारत के लग्जरी SUV सेगमेंट में एंट्री कर रहा है, जो मल्टी-यूटिलिटी और ऑल-टेरेन कैपेसिटी वाले पैकेज में और भी ज्यादा शार्प और रोमांचक ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। कोडिएक RS ब्रांड की ‘डिफरेंशिएशन’ रणनीति को भी दर्शाता है, जो हर तरह की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई SUV के जरिए उसके पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाता है।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News