पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हालात बहुत खराब हो गए हैं। इन हालातों को देखते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने संयुक्त राष्ट्र (यूएनओ) के मानवाधिकार आयोग से दखल देने की अपील की है। मौलाना न
यूएनओ क्षेत्र का दौरा कर सच्चाई का पता लगाए
मौलाना बरेलवी ने यूएनओ के मानवाधिकार आयोग से जोर देकर कहा कि उन्हें क्षेत्र का दौरा करके जमीनी हकीकत का पता लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया को पीओके के हालातों के बारे में बताना चाहिए ताकि पाकिस्तानी सेना की दमनकारी नीतियों और बेगुनाह लोगों के मारे जाने की सच्चाई सामने आ सके। मौलाना ने मांग की कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को मौजूदा हालातों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और वहां की जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाना चाहिए।
जनता अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी
मौलाना शहाबुद्दीन ने यूएनओ से अपील करते हुए कहा कि पीओके की जनता अपने अधिकारों के लिए और महंगाई के खिलाफ शांति से प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन पाकिस्तानी सेना ने उनके अधिकारों को कुचलने और उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की। जुल्म की हद यह रही कि सेना ने निहत्थे लोगों पर सीधे गोलियां चला दीं। मिली जानकारी के अनुसार, पीओके के अलग-अलग हिस्सों में अब तक सेना की गोलियों से मरने वालों की संख्या 100 तक पहुंच गई है। मौलाना ने मांग की कि यूएनओ इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.