Indus Water: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर जबरदस्त हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मौजूदा एनडीए सरकार सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान को नहीं देगी. पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है. रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान की इसके लिए निंदा की.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना भाजपा की ओर से हैदराबाद में ‘बुद्धिजीवियों की बैठक’ को आयोजित किया गया था. इस आयोजन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए सरकार ने दुनिया को दिखा दिया है कि जो लोग शांति और सद्भाव की भाषा नहीं समझते, उन्हें कैसे जवाब देना है.
रक्षा मंत्री ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद, सिंधु जल संधि (IWT) को रोकते हुए हमने कहा था कि जिनके आंसू सूख चुके हैं, उन्हें हमसे पानी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. हम सिंधु का पानी आतंकवादियों के संरक्षकों और मानवता के दुश्मनों तक नहीं पहुंचने देंगे.
रक्षामंत्री का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ऐलान को दोहराता है जो उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद किया था कि “खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे”.
सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत और पाकिस्तान के बीच 19 सितंबर, 1960 को सिंधु प्रणाली की नदियों के पानी के इस्तेमाल को लेकर हस्ताक्षर किए गए थे. पिछले साल हुए भयानक पहलगाम आतंकी हमले के बाद, भारत ने अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत एक संप्रभु राष्ट्र के तौर पर अपने अधिकारों का इस्तेमाल किया और IWT को रोक दिया. संधि पर रोक तब तक के लिए है जब तक कि पाकिस्तान सीमा-पार आतंकवाद को अपना समर्थन विश्वसनीय और पक्के तौर पर छोड़ नहीं देता.
रक्षा मंत्री ने पिछले 12 वर्षों में NDA सरकार की उपलब्धियों पर बात की. अनुच्छेद 370 को हटाने, देश को काफी हद तक नक्सल-मुक्त बनाने की दिशा में प्रगति, GST लागू करने, देश भर में बिजली पहुंचाने और न्याय प्रणाली में सुधार का जिक्र किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED