Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. वह फ्रांस के बाद स्लोवाकिया जाएंगे. पीएम मोदी फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा भी लेंगे. इसके साथ ही, दुनिया के कई बड़े नेताओं के साथ द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि भारत की रणनीतिक सोच में फ्रांस का एक बेहद खास स्थान है. उन्होंने कहा कि इस साल की शुरुआत में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत का दौरा किया था, जिसके बाद दोनों देशों के रिश्ते विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर पहुंच चुके हैं.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब मैं नीस में राष्ट्रपति मैक्रों से मिलूंगा, तो हम फरवरी के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और अपने सहयोग के अगले कदमों पर चर्चा करेंगे. मैं आपसी हित के अहम वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं.
Over the next few days, I will be in France and Slovakia to attend various programmes, including bilateral talks, multilateral engagements and interaction with the Indian diaspora. The focus will be on boosting economic as well as cultural linkages.
The visit will begin with…
इसके साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि स्लोवाकिया का उनका ये दौरा बेहद ऐतिहासिक होगा. साल 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद से किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली स्लोवाकिया यात्रा है. वो वहां की राजधानी ब्रातिस्लावा में स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ बातचीत करने के लिए भी उत्सुक हैं.
G7 समिट को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने बताया कि फ्रांस के एवियन में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में भारत की भागीदारी, वैश्विक मंच पर देश के बढ़ते कद और वैश्विक सहयोगियों के भरोसे को दिखाती है.
उन्होंने जानकारी दी कि ये लगातार आठवीं बार है जब भारत को G7 समिट में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. इस सम्मेलन को लेकर पीएम मोदी ने कहा ‘G7 में भारत न केवल अपनी बात रखेगा, बल्कि ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को भी आवाज देगा.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू