वेबिनार : भारत ने युद्ध नीति का महत्व सिखाया – Dainik Bhaskar

सैन्य दिवस के अवसर पर बुधवार को इंडस इंटरनेशनल रिसर्च फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय वेबिनार हुआ।
अध्यक्षीय उद्बोधन में ब्रिगेडियर संदीप कुमार (अध्यक्ष आईआईआरएफ़) ने बताया कि दो विश्व युद्धों के बाद अंग्रेजों का विश्व में साम्राज्य समाप्त हो गया। भारत युद्ध में विश्वास नहीं रखता लेकिन आवश्यकता पड़ने पर पराक्रम और विजय के लिए तैयार है। विषिष्ठ अतिथि एयर मार्शल अनिल खोसला ने भारत पर विदेशी आक्रमणों की चर्चा की। डॉ. पीयूष भादविया ने बताया कि भारतीय युद्धों के संदर्भ पर आधारित इस वेबिनार में भारत सहित पड़ोसी देशों के सैन्य अधिकारियों और इतिहासकारों की सहभागिता रही।
मुख्य वक्तव्य में अखिल भारतीय संपर्क विभाग के रविकुमार अय्यर ने प्रमुख भारतीय युद्धों और परिणामों के बारे में बताया। इतिहासकार डॉ श्रीकृष्ण जुगनू ने भारतीय युद्धों के संदर्भ में नीति और युद्ध के व्यूह शास्त्रों तथा धनुर्वेद के संदर्भ देते हुए कहा कि भारत में मनोजय पर जोर दिया गया है क्योंकि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News