Edited by: Rishabh Kumar | Updated: Jun 13, 2026, 5:38 PM
USB-C Port Use: आज मार्केट में आने वाले लगभग सारे नए फोन में USB-C पोर्ट दिया होता है. वो Android फोन हो या iPhone हो. ऐसे में क्या आपको पता है कि स्मार्टफोन में मिलने वाले ये पोर्ट्स सिर्फ चार्जिंग के काम लिए नहीं होता है बल्कि इसकी मदद से और भी कई जरूर काम किए जा सकते हैं.
हम में से ज्यादातर लोगों को USB-C पोर्ट मतलब सिर्फ चार्जिंग करना या फिर कंप्यूटर से मोबाइल में फाइल ट्रांसफर करना होता है लेकिन सच ये है कि छोटा-सा दिखाई देने वाला ये पोर्ट और भी कई काम कर सकता है. आइए जानते हैं इस पोर्ट के हिडेन फीचर्स के बारे में यहां
USB-C पोर्ट की मदद से आप अपने फोन से दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन को चार्ज किया जा सकता है. मोबाइल में उपलब्ध Reverse Charging फीचर आपके मोबाइल फोन को मिनी पावर बैंक में बदल देता था. इसकी मदद से आप दूसरे स्मार्टफोन, वायरलेस ईयरबड्स, स्मार्टवॉच को चार्ज कर सकते हैं.
हालांकि फॉस्ट चार्जिंग की तुलना में चार्जिंग धीरे होती है लेकिन इमरजेंसी में फोन को 5% से 15% या 20% तक चार्ज किया जा सकता है. लंबी दूरी की ट्रिप के दौरान ये फीचर बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.
अब पावर बैंक सिर्फ फोन के लिए नहीं है. USB-C और USB-PD की मदद से 45W, 65W या 100W वाले पावर बैंक लैपटॉप भी चार्ज कर देते हैं. सही केबल और PD सपोर्ट हो तो सफर में लैपटॉप चार्ज करना आसान हो जाता है.
USB-C और OTG से फोन में कीबोर्ड, माउस, पेन ड्राइव, SSD सब लग जाता है. लंबे मेल लिखने, फाइल एडिट करने या डेटा बैकअप लेने के लिए ये बहुत काम का है. Android और नए iPhone दोनों में ये सुविधा मिलती है.
USB-C से Ethernet लगाकर तेज वायर्ड इंटरनेट ले सकते हो. DAC डोंगल से हाई-क्वालिटी म्यूजिक सुनो. कई फोन अब 4K वीडियो सीधे एक्सटर्नल SSD में रिकॉर्ड भी कर लेते हैं, जिससे स्टोरेज की टेंशन खत्म हो जाती है.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED