Feedback
असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए AN-32 विमान हादसे में भारतीय वायुसेना ने अपने पांच जांबाज जवानों को खो दिया. विमान दुर्घटना के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें एक कर्मी को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि पांच अन्य की मौत हो गई. घटना के बाद वायुसेना ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी कर दिए हैं. इस दुर्घटना ने पूरे रक्षा प्रतिष्ठान को झकझोर दिया है और जांच टीम तकनीकी तथा परिचालन संबंधी सभी पहलुओं की पड़ताल करेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू