दिल्ली के कैलाश नगर में एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या किए जाने की खौफनाक वारदात सामने आई है। महिला अपने पति खालिद के साथ चंदरपुरी झुग्गी में रहती थी। पिछले दो साल से महिला का खालिद से वैवाहिक विवाद चल रहा था। शनिवार शाम गश्त के दौरान पुलिस को महिला की खून से सनी लाश मिली। वारदात के दिन से ही उसका पति फरार है, जिसके कारण पुलिस का शक उस पर गहरा गया है। पुलिस ने फरार पति की तलाश शुरू कर दी है।
वारदात की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ आला अधिकारियों और क्राइम व एफएसएल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पुलिस जांच में शक की सुई मृतका के पति पर ही घूम रही है। फिलहाल पति फरार है। पुलिस फरार पति की तलाश कर रही है।
डीसीपी आरपी मीणा के मुताबिक, मृतका की पहचान 34-35 वर्षीय रुखसार के रूप में हुई है। वह खालिद की पत्नी थी। शुरुआती पुलिस पूछताछ में पड़ोसियों और जानकारों से यह बात सामने आई है कि रुखसार और उसके पति खालिद के बीच संबंध अच्छे नहीं थे और पिछले दो सालों से उनके बीच अक्सर वैवाहिक विवाद होते रहते थे।
यह भी पता चला है कि वारदात वाले दिन पति खालिद घर आया था और उसके बाद से फरार है। उसकी इस मौजूदगी के कारण पुलिस हत्या में उसकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पति के पकड़े जाने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा। फिलहाल तकनीकि व स्थानीय स्तर पर मामले की जांच व पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात का खुलासा शनिवार शाम करीब 4:30 बजे के आसपास हुआ। इस दौरान कैलाश नगर बीट क्षेत्र में हेड कांस्टेबल प्रमोद अपनी नियमित गश्त पर थे। गश्त के दौरान ही उन्हें स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि चंदरपुरी झुग्गी के अंदर एक महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी है और उसका गला रेता हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी तत्काल वारदातस्थल पर पहुंचे। वहां महिला का शव झुग्गी के अंदर पड़ा था और उसके गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के स्पष्ट निशान थे। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करके क्राइम व एफएसएल की टीमों को मौके पर बुलाया गया।
एफएसएल ने घटनास्थल से खून के नमूने और कई अहम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस जांच में आरोपी को जल्द से जल्द ट्रेस करने और गिरफ्तार करने के लिए कई समर्पित पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपी तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। फिलहाल वह फरार है।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play