Nora Fatehi का छलका दर्द, बोलीं- Career की शुरुआत में 20 लाख ठगे, Hindi को लेकर मेरा मजाक उड़ाया गया – Prabhasakshi

बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
इस बात में कोई दोहराए नहीं है मुंबई की चमक-दमक के पीछे ठगी, ताने और संघर्ष की लंबी कहानी न हो। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने नोरा फतेही ने हाल ही में खुलासा किया है कि जिंदगी भी ऐसी ही रही, जहां काम दिलाने का वाद कर 20 लाख रुपए ठग लिए गए और कई बार तो उन्हें बिना फीस के गाने करने पड़े। मेरा मजाक भी काफी उड़ाया गया है। चलिए आपको बताते हैं नोरा फतेही के करियर के कुछ दिलचस्प बातें।

छिपकर डांस करती थीं नोरा, नहीं ली ट्रेनिंग, मां ने डाटा 
असल में नोरा फतेही का जन्म एक ऐसे रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार में हुआ। घर में डांस को लेकर कड़ा विरोध था, लेकिन उनके अंदर बचपन से ही डांस जुनून था। एक्ट्रेस ने कभी प्रोफेशनल डांस ट्रेनिंग नहीं ली। उन्होंने अलग-अलग डांस स्टाइल्स वीडियो देखकर और लगातार प्रैक्टिस से सीखती रहीं। बचपन में छिपकर ही डांस किया करती थीं। जब उनकी मां ने एक बार डांस करते देख लिया, तो उन्हें डांट पड़ी और यहां तक उनकी मां ने पिटाई भी की।

5,000 रुपए लेकर मुंबई आईं थी
साल 2014 में नोरा फतेही ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की। वह जब मुंबई आईं तो अपने साथ सिर्फ 5000 रुपये लेकर आईं। नोरा फतही ने बताया कि- मुझे नहीं पता था कि 1000 डॉलर क्या होते हैं। मैं एक अपार्टमेंट में 9 लड़कियों के साथ रहती थी। वहां हमेशा यही सोचती थी कि मैं किस मुसीबत में फंस गई हूं।

हिंदी नहीं आने पर मजाक उड़ाया गया
नोरा ने आगे बताया कि जब वे भारत आई तो सबसे बड़ी चुनौती भाषा थी। हिंदी न जानने की वजह से ऑडिशन में उन्हें बार-बार रिजेक्ट मिला। कई बार लोग उनके उच्चारण और एक्सेंट का मजाक उड़ाते थे। लेकिन मैंने कभी भी हार नहीं मानी और लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती रहीं।

काम दिलाने का वादा कर 20 लाख रुपए ठग लिए
अक्सर बॉलीवुड में काम देने के लिए कई लोग ठगी का काम करते हैं। ऐसा ही नोरा फतेही के साथ हुआ। नोरा कनाडा से भारत आई थी, तब उन्हें एक एजेंसी ने काम दिलाने का वाद किया। उनके कहने पर मैंने 20 लाख रुपए दे दिए। लेकिन बाद में उनका व्यवहार बदल गया। जब मैंने एजेंसी छोड़ने औौर पैसे वापस मांगने की बात कही, तो उन्होंने साफ कह दिया कि पैसे नहीं मिलेंगे। उस दौरान मैंने 20 लाख रुपये गंवा दिए थे। ये पैसे में विज्ञापन में काम करके कमाए थे।

बिग बॉस 9 से मिली पहचान
नोरा फतेही साल 2015 में टीवी के चर्चित रियालिटी शो बिग बॉस 9 में हिस्सा लेने का मौका मिला। शो में उनका सफर काफी लंबा नहीं रहा, लेकिन उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई डांस परफॉर्मेंस और फिल्मों में छोटे-बड़े मौके हासिल किए। 

वहीं, नोरा फतेही ने 2014 में फिल्म  ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद एक्ट्रेस साउथ इंडस्ट्री से भी कई फिल्मों के ऑफर मिले। साल 2015 में नोरा सुपरहिट फिल्म बाहुबली के गाने ‘मनोहरी’ में नजर आई थीं। 

‘दिलबर’ गाने ने बदल दी जिंदगी
नोरा के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 2018 में आया। जब फिल्म सत्यदेव जयते के गाना ‘दिलबर’ रिलीज हुआ। यह गाना दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट हुआ और नोरा रातोंरात देशभर में चर्चा बन गई। उनके डांस स्टाइल, स्क्रीन प्रेजेंस और अदाओं को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 

बिना पैसे के भी किया काम
करियर की शुरुआती स्टेज में उन्हें फिल्मों से पैसे नहीं मिलते थे। नोरा ने बताया कि, ‘दिलबर’ के अलावा भी मैंने कई गाने फ्री में किए हैं। उस समय पैसे कमाना मेरा उद्देश्य नहीं था। मैं फिल्म इंडस्ट्री में खुद को प्रूव करना चाहती थी, इसलिए पैसे की डिमांड नहीं की।

 इंडस्ट्री में लोगों के पास बहुत ऑप्शन हैं। मैं नहीं तो कोई और करेगा। मेरे लिए सबसे बड़ी बात मौका मिलना था। 
Tags
अन्य न्यूज़
पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर परीक्षार्थियों के हंगामे पर रेलवे ने सफाई दी है। CPRO के अनुसार, आधी रात को स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था के बावजूद 150 उपद्रवियों ने जानबूझकर बवाल किया। वहीं, चश्मदीदों का कहना है कि हजारों की भीड़ के मुकाबले ट्रेनें अपर्याप्त थीं, जिससे गुस्सा भड़का और स्थिति हिंसक हो गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News