ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत, खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले मामले में थे आरोपी – AajTak

Feedback
ज्ञान बिंदु एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. उनका शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से बरामद किया गया. घटना के बाद नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, प्रिंस यादव ज्ञान बिंदु एकेडमी के संचालन और प्रशासनिक कार्यों को संभालते थे. 
हाल ही में फैजल खान (खान सर) की कोचिंग ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ के साथ हुए विवाद के बाद रोशन आनंद और प्रिंस यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, प्रिंस यादव गिरफ्तारी के डर से नेपाल चले गए थे. इस घटना के कुछ दिनों बाद उनका शव विराटनगर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला.
यह भी पढ़ें: 3 साल की जेल, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास… कितनी गंभीर हैं खान सर पर लगीं धाराएं
नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. होटल में हुई इस संदिग्ध मौत के बाद नेपाल पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रिंस यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई.
रोशन आनंद मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले हैं. शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय ज्ञान बिंदु एकेडमी का संचालन उनके द्वारा किया जाता है, जबकि प्रिंस यादव संस्थान के दैनिक कामकाज और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालते थे. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही प्रिंस यादव की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. रौशन आनंद के सहरसा स्थिति पैतृक गांव धमसैना में मातम पसर गया. प्रिंस की मौत की खबर के बाद उनके घर पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News