Russian Oil Imports: मई में भारत रूस से ईंधन (fossil fuels) खरीदने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश रहा है. यूरोपीय थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (CREA) की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने रूस से कुल 6.7 बिलियन डॉलर यानी करीब 63 हजार करोड़ रुपये का तेल खरीदा है.
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, रिफाइनरियों की ओर से मॉस्को से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाने के कारण भारत ने अनुमानित 5.8 बिलियन यूरो (6.7 बिलियन डॉलर) मूल्य के रूसी हाइड्रोकार्बन का आयात किया.
ये आंकड़े दिखाते हैं कि पश्चिमी देशों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों को दरकिनार करते हुए भारत रूस से आयात कर रहा है.
सीआरईए ने कहा, मई में भारत के कुल कच्चे तेल के आयात की मात्रा में महीने-दर-महीने 8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. इसकी एक वजह रूसी आयात में महीने-दर-महीने 21 फीसदी की बढ़ोतरी है.
भारत के कुछ सबसे बड़े रिफाइनिंग हब में रूसी कच्चे तेल की खरीद में द्धि दर्ज की गई. गुजरात में वाडिनार रिफाइनरी में अनलोड की गई मात्रा अप्रैल के स्तर से 36 प्रतिशत बढ़ गई, जबकि राज्य में जामनगर रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स में डिलीवरी 14 फीसदी बढ़ गई. CREA के अनुसार, मई में चीन ने रूस के कच्चे तेल के निर्यात का 50 प्रतिशत हिस्सा खरीदा, इसके बाद भारत (36%), तुर्की (6%) और ईयू (5%) का स्थान रहा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED