मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां: कहा- 2047 तक फिर 'विश्व गुरु' बनेगा भारत – Dainik Bhaskar

बिहार सरकार के खान एवं भूतल तथा कला-संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने रविवार को वैशाली के महुआ प्रखंड स्थित एक होटल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना की। मंत्री डॉ. कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने “संकल्प से सिद्धि तक” विषय पर आयोजित इस प्रेस वार्ता में सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
डॉ. कुमार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि देश में 23 नए एम्स स्थापित किए गए हैं, जिससे चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को 5,000 रुपये की सहायता प्रदान की गई है, और मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण अभियान को गति मिली है।
सामाजिक समरसता के लिए, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े पाँच पवित्र स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया गया है।
वैश्विक स्तर पर, मंत्री ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की ‘वैक्सीन मैत्री’ पहल का जिक्र किया, जिसके तहत 99 देशों को दवाएँ और टीके उपलब्ध कराए गए।
उन्होंने आर्थिक प्रगति पर भी प्रकाश डाला, बताया कि वर्तमान में भारत में 70 लाख करोड़ रुपये से अधिक का विदेशी निवेश हो रहा है।
इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री के प्रयासों से 177 देश 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक स्वीकृति को दर्शाता है।
डॉ. प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिस निष्ठा और समर्पण से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, वह प्रशंसनीय है। उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा।” उन्होंने बिहार की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।
इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अजब लाल साह, जिला महामंत्री संजीव जयसवाल, ललिता कुशवाहा, नवल किशोर कुंवर, डॉ सुरेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीपू दत्त चौधरी, डॉ अमरेंद्र आनंद, धीरज गुप्ता, संजीव कुशवाहा, बबिता चौधरी, असगर अली, संजीव कुमार, जयप्रकाश वर्णाला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News