भारत-नेपाल सीमा पर स्थित भिठ्ठामोड़ से आठ शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी नशे की हालत में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे। पुलिस ने इन्हें वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा।
भिट्ठा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार पांडेय के नेतृत्व में अवर निरीक्षक भवानी कुमारी और शस्त्र बल नवाही चांदनी चौक एनएच 227 पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से आठ व्यक्ति नशे में धुत होकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे और शोर-शराबा कर रहे थे। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और पूछताछ की।
सभी के मुंह से शराब की गंध आने पर उन्हें जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनकी शराब पीने की पुष्टि की।
गिरफ्तार किए गए शराबियों की पहचान भिट्ठा थाना क्षेत्र के मेघपुर बड़ा गांव निवासी अनुराग कुमार, बथनाहा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी सोनू कुमार, परिहार थाना क्षेत्र के सौतीनिया गांव निवासी अखिलेश साह, सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के बसबरिया गांव निवासी अनिल चौधरी, मेहसौल गांव निवासी मो. सद्दाम, मो. सदींम, मधुबनी जिले के साहारघाट थाना क्षेत्र के उतरा गांव निवासी मिंटू सदा और नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर थाना क्षेत्र के चौरिया गांव निवासी राजन कापर के रूप में हुई है।
प्रभारी थानाध्यक्ष रजनीश कुमार पांडे ने बताया कि सभी शराबियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्हें रविवार को न्यायिक हिरासत में सीतामढ़ी जेल भेज दिया गया है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.