—विज्ञापन—
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानें सोमवार से शुरू हो जाएंगी. सबसे पहले सुबह 8:05 बजे लखनऊ से यात्रियों को लेकर आया विमान नए एयरपोर्ट के रनवे पर उतरेगा. इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गौतमबुद्ध नगर के कारोबारी मौजूद रहेंगे. इसके बाद सुबह 8:30 मिनट पर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जाएगी. पहली उड़ान में एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले 170 किसान और कामगार शामिल होंगे.
अमेरिका में क्रैश हुआ विमान, हादसे में 12 की मौत
अमेरिका के मिसौरी राज्य में स्काइडाइविंग के लिए यात्रियों को ले जा रहा एक विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान पर सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई. मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल ने एक बयान में कहा कि उसके जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं और बटलर पुलिस विभाग तथा बेट्स काउंटी शेरिफ कार्यालय की सहायता कर रहे हैं. दुर्घटना बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के निकट हुई. बटलर शहर कैनसस सिटी से लगभग 65 मील दक्षिण में स्थित है.
ब्रिटेन की संसद के बाहर जुटे हजारों कश्मीरी
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पाकिस्तानी सेना प्रदर्शनकारियों का बर्बरता से दमन कर रही है. इस मानवाधिकार उल्लंघन और बल प्रयोग के खिलाफ हजारों ब्रिटिश कश्मीरी रविवार को लंदन में वेस्टमिंस्टर के पैलेस के बाहर एकत्रित हुए. प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप करने और जवाबदेही की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में नागरिकों की मौतों, महिलाओं के उत्पीड़न, घायलों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग पर चिंता जताई.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नोएडा, UP : एक किसान का कहना है, “एयरपोर्ट हमारी जमीन पर बना है. हम बहुत खुश हैं क्योंकि हम देश के विकास में भागीदार बने हैं. मैं PM मोदी, UP के CM योगी-जी और हमारे MLA का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ; इससे आने वाली पीढ़ियों को रोजगार मिलेगा…”
#watch | Noida, UP | A farmer says, "The airport has been built on our land. We are very happy as we have become partners in the nation's development. I extend my heartfelt thanks to PM Modi, UP CM Yogi-ji and our MLA; this will employ future generations…" https://t.co/S31d4YiP4F pic.twitter.com/eTvRl8I9fv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 15, 2026
#watch | Noida, UP | A farmer says, "The airport has been built on our land. We are very happy as we have become partners in the nation's development. I extend my heartfelt thanks to PM Modi, UP CM Yogi-ji and our MLA; this will employ future generations…" https://t.co/S31d4YiP4F pic.twitter.com/eTvRl8I9fv
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर सकारात्मक संकेत मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. ट्रंप द्वारा ईरान के साथ समझौता पूरा होने का दावा किए जाने के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी, जिसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दिया. रविवार को वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 3.9 प्रतिशत गिरकर 84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई. वहीं अमेरिकी क्रूड (WTI) में 4.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत लगभग 81 डॉलर प्रति बैरल रह गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मध्य प्रदेश में कटनी के कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा, “एक हाइवा ट्रक और बस के बीच टक्कर हुई. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 अन्य घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है. मृतकों के परिवारों को सरकारी नियमों और कानूनों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा.”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वर्षा सिंह News 24 डिजिटल में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को डिजिटल मीडिया में 6 साल से अधिक का अनुभव है. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमायिक विषयों पर वर्षा की अच्छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीतिक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी लिखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. News 24 से पहले वर्षा Jagran New Media, ANI और ETV Bharat (हैदराबाद) में काम कर चुकी हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा सिंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क किया जा सकता है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in