AAJ 15 JUNE KA MAUSAM: उत्तर भारत में आज छाए रहेंगे बदरा, शाम तक कई इलाकों में गर्जन के साथ बारिश – India.Com

AAJ 15 JUNE KA MAUSAM: उत्तर पश्चिम भारत से मानसून अभी दूर है लेकिन प्री मानसून के शॉवर की स्थिति में तेज और चिलचिलाती गर्मी से राहत का माहौल बनाया हुआ है. भारतीय मौसम विभाग का सोमवार के मौसम को लेकर अनुमान है कि यहां जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इलाकों समेत राजस्थान में कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ हल्की से हल्की बारिश का अनुमान है.

इन इलाकों में दोपहर से शाम के वक्त तेज हवाएं चलने की भी आशंका है, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी. इन इलाकों में मानसून अभी नहीं पहुंचा और यह मानसून से पूर्व की स्थिति है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून अभी तक दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों तक ही पहुंचा है. उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत तक इसके आने में अभी वक्त लगेगा.

IMD के मुताबिक रविवार तक देश में मानसून की स्थिति की बात करें तो यह अभी तक महाराष्ट्र के बड़े हिस्से, छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाकों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिनों तक यह इन राज्यों के बाकी पचे हिस्सों की ओर बढ़ेगा.

मौसम विभाग द्वारा मानसून ट्रैकर मैप को देखें तो यह भारत के अधिकांश तटीय इलाकों में सक्रिय हो चुका है लेकिन देश के आधे हिस्से से भी ज्यादा हिस्से को अभी मानसून का इंतजार है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News