Gold Silver price today: सोने का दाम 2560 रुपये बढ़ा, चांदी का रेट फिर से 251000 रुपये के पार – Hindustan Hindi News

मुख्य बातें

Gold Silver price today: सोने और चांदी की कीमतों में आज सोमवार को तेज उछाल देखने को मिली है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट शुक्रवार की तुलना में 2560 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। वहीं, बुलियंस मार्केट में चांदी का रेट आज फिर से 251000 रुपये के पार पहुंच गया है। सोने और चांदी कीमतों में उछाल की वजह बना अमेरिका और ईरान समझौता। दोनों देश के बीच समझौता होने जा रहा है। यही वजह है कि गोल्ड मार्केट से लेकर शेयर बाजार तक हर जगह तेजी देखने को मिल रही है।

इसके अलावा अधिक मास समाप्त होने जा रहा है। शादियों का सीजन फिर से शुरू होगा। ऐसे में घरेलू स्तर पर गोल्ड की डिमांड में इजाफा देखने को मिल सकता है। दाम बढ़ने का एक कारण यह भी है।

24 कैरेट सोने का दाम आज सोमवार को 150169 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को गोल्ड का रेट 147609 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। यानी तब से आज दोपहर तक गोल्ड के दाम में 2560 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट 149568 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 137555 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 112627 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 87849 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है।

बुलियंस मार्केट में 1 किलोग्राम चांदी का रेट आज सोमवार को 251011 रुपये के स्तर पर है। इससे पहले शुक्रवार को 1 किलोग्राम चांदी का रेट 242955 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। यानी शुक्रवार की तुलना में आज चांदी का रेट 8011 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया है।

गोल्ड की कीमतों में उछाल के पीछे की वजह अमेरिका और ईरान समझौते की खबर है। दोनों देश के बीच अंततः समझौता होने जा रहा है। जिसके बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुल जाएगा। अगर ऐसी स्थिति आने वाले दिनों हो जाती है तो उससे कच्चे तेल का दाम फिर से पुराने स्तर पर पहुंच जाएगा। पेट्रोलियम प्रोडक्ट के लिए इंपोर्ट पर निर्भर रहने वाले भारत जैसे देशों के लिए यह अच्छी खबर है।

कच्चे तेल के दाम के नीचे आने से महंगाई पर नियंत्रण लगेगा। जोकि गोल्ड मार्केट के लिए अच्छी खबर है।

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News