Vinayak Chaturthi 2026: गणेश भक्तों के लिए बड़ी खबर! आने वाली है ज्येष्ठ विनायक चतुर्थी, नोट करें सही डेट और – India.Com

Vinayak Chaturthi 2026
Vinayak Chaturthi 2026: हिंदू धर्म में प्रत्येक व्रत का अपना खास महत्व माना गया है और हर माह की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है जिसे विनायक चतुर्थी कहते हैं. इस दिन गणपति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखा जाता है और उनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है. पंचांग के अनुसार अभी ज्येष्ठ माह का शुक्ल पक्ष आरंभ हुआ है और इस दौरान आने वाली चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी या प्रद्युम्न चतुर्थी कहते हैं. अन्य व्रतों की तरह विनायक चतुर्थी का व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देकर नहीं खोला जाता, क्योंकि इस दिन चंद्र दर्शन वर्जित माना गया है. आइए जानते हैं कब रखा जाएगा ज्येष्ठ माह की विनायक चतुर्थी का व्रत?
वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 17 जून 2026 को रात 9 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगी और 18 जून 2026 को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार प्रद्युम्न विनायक चतुर्थी व्रत 18 जून 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.
विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का पूजन किया जाता है और यह पूजन य​​दि शुभ मुहूर्त में किया जाए तो अधिक फलदायी होता है. पंचांग के अनुसार 18 जून को पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.
विनायक चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन वर्जित माना गया है इसलिए चंद्रोदय का समय पता होना चाहिए. ताकि उस समय भूलकर भी चंद्रमा के दर्शन न करें. बता दें कि 18 जून 2026 को विनायक चतुर्थी के दिन सुबह 8 बजकर 44 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 28 मिनट तक का समय चंद्र दर्शन के लिए वर्जित माना गया है.
और पढ़ें: Mulank Prediction: क्या आपका मूलांक 6 है? जानिए वो 3 तारीखें जो शादी के बाद चमका सकती हैं आपकी किस्मत
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को प्रद्युम्न चतुर्थी कहा जाता है और इस दिन गणेश का पूजन करने से जातकों के जीवन में आ रहे सभी कष्ट व बाधाएं मिट जाती है. धर्म शास्त्रों व पुराणों में गणेश जी को बुद्धि का देवता कहा जाता है और यदि कोई जा​तक विधि—विधान से नियमानुसार प्रद्युम्न या विनायक चतुर्थी का व्रत रखता है तो उसे अपने कार्यक्षेत्र में सफलता अवश्य प्राप्त होती है. यह व्रत सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना से भी रखा जाता है. इस व्रत को रखने वाले जातक के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं और घर में खुशहाली आती है. इसलिए इस व्रत को बेहद ही फलदायी माना गया है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों पर लिखने का अनुभव है. दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से मास कम्यूनि​केशन … और पढ़े
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News