पत्नी और मां को पीटने वाला पुलिस से भिड़ा, वर्दी फाड़ी, फोन तोड़ा – Live Hindustan

हमीरपुर, संवाददाता। थाना मुस्करा के गहरौली गांव में पत्नी और मां को बुरी तरह से पीट रहा एक शख्स मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस टीम से भिड़ गया। सिपाही की वर्दी फाड़ दी और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। किसी तरह पुलिस ने आरोपी पर काबू पाया और उसे लेकर थाने पहुंची। जिसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। गहरौली गांव निवासी कालीचरन ने रविवार की रात सवा नौ बजे के आसपास यूपी 112 पुलिस को सूचना दी कि उसका पुत्र संतोष अपनी पत्नी को बुरी तरह से मारपीट रहा है और कोई भी अनहोनी हो सकती है। इस सूचना पर पीआरबी-1235 में नियुक्त कांस्टेबल प्रदीप साहू एवं चालक होमगार्ड रामसहारे तत्काल मौके पर पहुंच गए। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि संतोष ने अपनी पत्नी के साथ-साथ मां को भी मारापीटा है।

पुलिस कर्मियों द्वारा संतोष को समझाने का प्रयास किया गया तो वह उग्र हो गया तथा पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौज एवं हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी तथा सरकारी सीयूजी मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने किसी तरह संतोष पर काबू पाया और उसे अपने साथ लेकर थाने पहुंची।

कांस्टेबल प्रदीप साहू की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संतोष के विरुद्ध धारा 115 (2), 352, 351 (3), 132, 324 (4) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News