IND A vs AFG A Live Streaming: फाइनल के लिए 'करो या मरो' मैच, Vaibhav Suryavanshi से उम्मीदें; कब और कैसे देखें लाइव? – Jagran

India A vs Afghanistan A ODI Live Streaming: इंडिया-ए के लिए अफगानिस्तान ए के खिलाफ मैच 'करो या मरो' का मुकाबला होगा, क्योंकि फाइनल की रेस में बने रहन …और पढ़ें
IND A vs AFG A 2026: कहां देखें इंडिया ए वर्सेस अफगानिस्तान ए का लाइव मैच?
IND-A vs AFG-A 2026: इंडिया ए का अफगानिस्तान ए से 17 जून को सामना
कहां और कब देखें India A vs Afghanistan A का LIVE मैच?
Tri Nation A series 2026 के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND A vs AFG A Live Streaming Watch Tri Nation A Series in Sri Lanka 2026। इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का पांचवां मैच 17 जून को खेला जाना है। यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए की टीम के लिए ये ‘करो या मरो’ मुकाबला होगा, क्योंकि ये टीम का आखिरी लीग स्टेज मैच है। अभी तक खेले गए तीन मैचों में इंडिया ए ने सिर्फ एक मैच जीता है, जो श्रीलंका ए के खिलाफ उन्हें जीत मिली थी। 
पिछले मैच में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को सुपर ओवर में हरा दिया। मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर फ्लॉप रहे। उनके बल्ले से 21 रन ही निकले। पारी से ज्यादा तो वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलंबागे की बहस ने सुर्खियां बटोरीं, जब मैच के बाद दोनों के बीच झड़प देखने को मिली। 
दरअसल, इंडिया-ए को अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई नेशन ए सीरीज के पांचवें मैच को जीतना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि उस मैच के भरोसे ही उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। इंडिया ए की टीम के अभी फाइनल में पहुंचने की राह तो है, लेकिन उन्हें अब दूसरे टीमों के नताजों पर निर्भर रहना होगा। 3 मैचों में दो अंक के साथ उनका एक लीग मैच बचा है, जो अफगानिस्तान ए के साथ 17 जून को खेलना है। फाइनल की रेस में बने रहने के लिए इंडिया ए को इस मैच में जीत हासिल ही करनी होगी। 
जीत के बाद उनके पास 4 अंक हो जाएंगे, जो उन्हें सीधे फाइनल में तो नहीं पहुंचाएगा, लेकिन 19 जून को श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के मैच पर नजर रहेगी। अगर अफगानिस्तान ए उस मैच में श्रीलंका ए को हरा देती है तो तीनों टीमों के अंक 4-4 हो जाएंगे और फाइनलिस्ट टीम का फैसला बेहतर नेट रनरेट के आधार पर होगा।
भारत में इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए (Watch India a vs Afghanistan a match live) का लाइव मैच टीवी पर फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network)पर देख सकते हैं, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप (SONY LIV) और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए का मैच 17 जून को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। टॉस 9:30 बजे होगा।
India A vs Afghanistan A Playing 11 Predicted
इंडिया-ए- वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज
अफगानिस्तान-ए इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तनीवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहिर शाह, इस्हाक रहीमी (विकेटकीपर), खलील गुरबाज, जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम, फरमानुल्लाह सफी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी वनडे ट्राई नेशन ए सीरीज में अब तक बल्ले से फेल रहे हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ वह 21 रन बना सके। इससे पहले अफगानिस्तान ए के खिलाफ उनके बल्ले से 44 रन निकले थे और श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मैच में वह 14 रन बनाकर आउट हुए थे। इस दौरान उनका औसत 26 का रहा है। अब अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई नेशन ए सीरीज के पांचवें मैच में एक बार उनसे उम्मीदें होंगी।
यह भी पढ़ें- IND A vs SL A 2026 Highlights: इंडिया ए की सुपर ओवर में हार, मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच हुई झड़प
यह भी पढ़ें- IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी के साथ श्रीलंकाई खिलाड़ी ने की धक्का-मुक्की, 15 साल के लड़के ने जमकर दिया जवाब- Video

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News