ई-शिक्षाकोष पर प्रोफाइल अपडेट नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन हो सकता है बाधित – Live Hindustan

ई-शिक्षाकोष पर प्रोफाइल अपडेट नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन हो सकता है बाधित सीतामढ़ी। ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की प्रोफाइल अद्यतन करने की प्रक्रिया में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। स्थापना डीपीओ ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर अपने-अपने क्षेत्र के शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट की समीक्षा करने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश के आलोक में सभी शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अद्यतन करनी है। इसके तहत शिक्षक अपने लॉगिन आईडी के माध्यम से वर्तमान पता सहित अन्य आवश्यक विवरणों में संशोधन कर सकते हैं। प्रोफाइल अपडेट होने के बाद स्थापना डीपीओ स्तर से उसकी समीक्षा एवं अनुमोदन किया जाएगा。

विभागीय समीक्षा में यह पाया गया है कि अब तक जिले में अपेक्षाकृत कम शिक्षकों ने अपनी प्रोफाइल अद्यतन की है। इसे गंभीरता से लेते हुए बीईओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रखंड के सभी शिक्षकों की स्थिति की समीक्षा करें। जिन शिक्षकों ने अब तक प्रोफाइल अपडेट नहीं की है, उनके वेतन अवरुद्ध करने की अनुशंसा करने को कहा गया है। शिक्षा विभाग का मानना है कि ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों का अद्यतन डाटा उपलब्ध रहने से सेवा अभिलेखों का संधारण, स्थानांतरण, पदस्थापन तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुगमता आएगी। इसलिए सभी शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रोफाइल अद्यतन करने को कहा गया है।

‘ ‘ ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की प्रोफाइल अद्यतन करना विभाग की प्राथमिकता है। कई शिक्षकों द्वारा अब तक प्रोफाइल अपडेट नहीं किए जाने के कारण आवश्यक प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभी शिक्षकों को अविलंब अपनी प्रोफाइल अद्यतन करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि के बाद भी लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा वेतन अवरुद्ध करने की अनुशंसा भी की जा सकती है।

मनीष कुमार सिंह

स्थापना डीपीओ

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News