सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित परिषदीय विद्यालय पुनः खुल गए। लंबे अवकाश के बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-कदमी और किलकारियों से गुलजार नजर आए। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का स्वागत कर नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण वातावरण में कराई।विद्यालय खुलने के पहले दिन शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ओर से परिसर की साफ-सफाई कराई गई। कई विद्यालयों में बच्चों का तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया। इससे विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कक्षाओं में बच्चों को नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, अनुशासन व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यालयों में मध्याह्न भोजन, पेयजल, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को पाठ्यपुस्तकों के अध्ययन के साथ-साथ खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। पहले दिन विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम रही। विद्यालय खुलने से अभिभावकों एवं शिक्षकों में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। बर्डपुर बीआरसी क्षेत्र के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी परिषदीय विद्यालय मंगलवार को खुल जाने विद्यालयों में चहल कदमी अध्यापकों व बच्चों की रौनक बढ़ गई हैं। प्राथमिक विद्यालय बूड़ा व खैराटी में शिक्षक रहे, पर बच्चों की संख्या कम रही। बीईओ रामू प्रसाद ने बताया कि विद्यालय छोड़ कर गायब रहने वाले अध्यापकों पर कार्रवाई होगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play