इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इटवा ब्लॉक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले के अंतिम दिन मंगलवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी और डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि पात्रों तक हर योजना का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय शिविर लगाया गया है।सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लोगों के पास अपना घर नहीं है, उन्हें पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं और देश में तीन करोड़ नए आवास देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज और किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष विकास और विश्वास के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन को यह भरोसा दिलाया है कि सरकार हर समय उनके साथ खड़ी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play