लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि, छात्र संघ बहाल करने और निष्कासित छात्रों का निष्कासन रद्द करने की मांग को लेकर धरना दे रहे छात्रों के पक्ष में समाजवादी पार्टी खुलकर आ गई है। धरने को बुधवार को समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इमरान व समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेंद्र मिश्रा ‘मशाल’ ने अपना समर्थन प्रदान किया। धरनास्थल पर पहुंचकर दोनों नेताओं ने निष्कासित छात्र नेताओं प्रेम प्रकाश, प्रिंस प्रकाश, हर्षित शुक्ला और आंदोलन में शामिल अन्य छात्रों से मुलाकात की तथा उनकी मांगों को न्यायसंगत बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैये की आलोचना की। इस बीच छात्रों ने शुक्रवार को को विश्वविद्यालय में छात्र महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है।
डॉ. इमरान ने कहा कि छात्रों द्वारा फीस वृद्धि, भ्रष्टाचार और शैक्षणिक अनियमितताओं के खिलाफ उठाई जा रही आवाज पूरी तरह लोकतांत्रिक और न्यायोचित है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों की रक्षा करने के बजाय विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों का निष्कासन करना अलोकतांत्रिक और दमनकारी कदम है। उन्होंने मांग की कि निष्कासित छात्रों को तत्काल बहाल किया जाए तथा छात्रों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाए। मणेंद्र मिश्रा ‘मशाल’ ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल इमारतों से नहीं बल्कि छात्रों, शिक्षकों और लोकतांत्रिक मूल्यों से चलता है। छात्रों की समस्याओं को संवाद के माध्यम से हल करने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई करना शिक्षा व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दौरान अभिषेक श्रीवास्तव ‘बाबू’, अतुल शुक्ला, हरीश रावत, अखिलेश यादव, तौकील गाजी, विपुल यादव, सविता गौतम, शिवाजी यादव, शुभम खरवार, हिमांशु संघर्षी, मोहित पाल, अजितेंद्र आजाद, साहिल बाल्मीकि, अविनाश यादव, शिवपूजन पाण्डेय, प्रियांशु यादव, अक्षत पाण्डेय, जतिन यादव, प्रसन्न शुक्ला मिट्ठू, आलोक यादव, सुमित, अमित, अवधेश सिंह, रोहित, आदित्य पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, रवि नंदन, अर्पित, आवेश, बलराम यादव, हर्षित समेत आदि छात्र उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play