आतंकी साजिश के पर्दाफाश पर खुफिया इकाई सक्रिय – Live Hindustan

लोनी, आयुष गंगवार। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के साथ मिलकर देश के खिलाफ रची जा रही आतंकी साजिश में लोनी के छह अपराधियों का नाम सामने आने के बाद स्थानीय खुफिया इकाई हरकत में आ गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिन छह अपराधियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार दिखाया है, उनमें से दो पहले से ही दिल्ली की जेल में बंद हैं। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को पाकिस्तानी साजिश का पर्दाफाश किया था। सात आरोपियों में से छह लोनी के थे। वहीं, फरार एक आरोपी आमिर भी लोनी का ही बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों की माने तो दीपक अगरोला और जतन पहले से ही हत्या के मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हैं। आरोपी इनके अलावा दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा मोहित उर्फ योगी का भी अपराधिक इतिहास है। आरिफ उर्फ प्रधान और अनस के खिलाफ भी पहले के कई केस दर्ज हैं।

दीपक अगरोला कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ हत्या व डकैती जैसे दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि वह जेल से ही देश के खिलाफ साजिश रच रहा था। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय खुफिया इकाई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में टीम ने अपने स्तर से सभी आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। वहीं, स्थानीय पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने उनसे इस संबंध में संपर्क नहीं किया है।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह का गाजियाबाद पुलिस ने 14 मार्च को पर्दाफाश किया था। कौशांबी थाना पुलिस ने इस मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें नाबालिग और महिला भी शामिल थीं। गिरोह का सरगना सुहेल, नौशाद व हथियारों की तस्करी करने वाली मीरा शहजाद भट्टी के भी संपर्क में थी। यह गिरोह मुख्य रूप से सरदार के लिए काम करता था और रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगाने के अलावा दो पार्सल भी दुबई भिजवाए थे। गाजियाबाद में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने शहजाद से काम भी मांगा था।

मार्च में जासूसी के गिरोह का पर्दाफाश करने पर गाजियाबाद पुलिस ने इसे अपने मजबूत बीट पुलिसिंग सिस्टम का उदाहरण बताया था। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद पुलिस के खुफिया तंत्र पर सवाल उठ रहे हैं। लोनी के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले अपराधी इतने बड़े स्तर पर देश के खिलाफ साजिश रहे थे, जिसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पकड़े गए आरोपियों में कई पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे में हाल ही में चले ऑपरेशन क्लीन स्वीप को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस ने अपराधियों के सत्यापन की बात कही थी, लेकिन इन आरोपियों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।

गिरफ्तार अनस उर्फ त्यागी के पिता कय्यूम का कहना है कि अनस आठवीं पास है। पहले केले का व्यापार करता था और पिछले कुछ समय से बिरियानी बेच रहा है। उनका कहना है कि तीन साल से वह उनके संपर्क में नहीं था। वहीं, बाकी आरोपियों के परिजन व पड़ोसियों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News