ज्योति मौर्य से विवाद के बाद आलोक मौर्य के खिलाफ बड़ी साजिश! पहुंचे थाने – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश की चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक कुमार मौर्य ने सोशल मीडिया पर उनकी कथित तौर पर फर्जी और आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित कर बदनाम करने के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में दर्ज एफआईआर में उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
आलोक मौर्य का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ग्रुप और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें वायरल कर रहे हैं. उनका कहना है कि एडिट की गई और भ्रामक तस्वीरों के जरिए उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.
शिकायत में आलोक मौर्य ने कहा है कि वह वर्तमान में समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय हैं और स्वच्छ भारत अभियान सहित कई सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते हैं. उन्होंने दावा किया कि वह युवाओं को जोड़कर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से भी अभियान चला रहे हैं. ऐसे में कुछ लोग उनकी बढ़ती सामाजिक पहचान से परेशान होकर उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं.
आलोक मौर्य ने सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे इस कथित दुष्प्रचार को आपत्तिजनक और दंडनीय अपराध बताया है. उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर संबंधित व्यक्तियों और संगठनों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ आईटी एक्ट और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई करने की मांग की है.
पुलिस के अनुसार, कर्नलगंज थाने में 14 जून को एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई सामग्री और उससे जुड़े खातों की पड़ताल कर रही है.
गौरतलब है कि आलोक कुमार मौर्य प्रतापगढ़ जिले में पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं. पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के साथ पारिवारिक विवाद के बाद वह देशभर में चर्चा में आए थे. दोनों के बीच चल रहा विवाद फिलहाल न्यायालय में मध्यस्थता (मीडिएशन) की प्रक्रिया के तहत विचाराधीन है.
इन दिनों आलोक मौर्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय दिखाई देते हैं और समय-समय पर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय भी रखते हैं. हाल ही में उन्होंने भविष्य में राजनीति में आने की इच्छा भी जाहिर की थी. हालांकि फिलहाल वह सरकारी सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News