ठगी मामले में खाता मुहैया कराने वाला दबोचा – Live Hindustan

गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध थाना मानेसर की टीम ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर धोखड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस ठगी के खेल में मुख्य अपराधियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी ठगों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए किराए पर बैंक खाते मुहैया कराता था, जिसके बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। यह पूरी कार्रवाई मानेसर साइबर थाना पुलिस द्वारा तकनीकी और जमीनी जांच के बाद अमल में लाई गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिल्ली के उत्तम नगर स्थित जैन कॉलोनी निवासी गौतम घोष के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने महज कुछ हजार रुपयों के लालच में आकर देश के भोले-भाले लोगों की गाढ़ी कमाई को लूटने वाले साइबर अपराधियों का साथ दिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है。
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, बीती 14 अप्रैल 2026 को एक पीड़ित व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध मानेसर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि साइबर ठगों ने उसे स्टॉक मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया और धोखे से उससे लगभग 3 लाख 17 हजार रुपये ठग लिए। इस शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए साइबर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने कड़ियां जोड़ते हुए 15 जून 2026 को आरोपी गौतम घोष को दिल्ली से धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम जिस बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी, वह गौतम घोष के नाम पर ही था। आरोपी ने यह खाता अपने सह-आरोपी सुमित कुमार को मात्र 20 हजार रुपये के एडवांस और ठगी गई कुल राशि में से 20 प्रतिशत कमीशन मिलने के लालच में उपलब्ध कराया था।
साइबर पुलिस इस मामले में बेहद मुस्तैदी से काम कर रही है। गौतम घोष को खाता देने के लिए उकसाने वाले और ठगी के मुख्य सूत्रधारों में शामिल सह-आरोपी सुमित कुमार सिंह को पुलिस टीम पहले ही 3 जून 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े कुछ अन्य बड़े चेहरों को भी बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News