अधिकमास के बाद से आज ऐसा शुभ मुहूर्त मिल रहा है जिसमें अच्छे कार्य किए जा सकते हैं। गुरु आज से नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। गुरु अभी कर्क राशि में हैं और अपने सभी लाभ सभी राशियों को दे रहे हैं। ऐसे में गुरु के आने के कारण इससे कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। लेकिन सबसे अधिक लाभ दो राशियों को होता हुआ दिख रहा है, इनमें कन्या, धनु राशि भी शामिल हैं।गुरु अब इस नक्षत्र में 18 जून तक रहेंगे। यह नक्षत्र शनि का नक्षत्र है, जिसके कारण शनि और गुरु की युति अगस्त तक आपको लाभ देगी। आपको बता दें कि इस योग में आप ग्रह प्रवेश, नया बिजनेस, दुकान, काम शुरु कर सकते हैं, लेकिन किसी को पैसा उधार ना दें, पैसों से जुड़ा लेनदेन ना करें।
आज से शनि और गुरु का नक्षत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में सभी राशियों के लिए इसका लाभ है। आपको बता दें कि इस नक्षत्र में किया गया काम आपके लिए स्थिरता और समृद्धि लाता है। इसलिए आज जो भी कार्य करेंगे, गुरु की कृपा से आपको वो लाभ और स्थिरता देगा, जिससे आपके लिए उस कार्य में सिद्धलाभ होंगे।
आर्थिक मामलों में पहले जो भी दिक्कत थी, अब आपको वो अच्छी होती हुई दिखेगी। आपका बिजनेस भीचल निकलेगा। आपको खर्चों पर खास ध्यान देना होगा, क्योंकि खर्च बढ़ेंगे तो आपके लिए मुश्किले शुरु होंगी। पैसा अच्छी जगह लगाएंगे तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
धनु राशि वालों को इस समय पैसों को लेकर लापरवाही नहीं करनी है, आपको देखना है कि आप पहले क्या करें कि लाभ हो। अगर बिजनेस से जुड़ा कोई काम है तो देरी ना करें। अच्छे से चीजों को समझें और फिर आप लाभ पाएं। पैसों को किसी को देना है तो लेनदेन टाल दें।
गुरु पुष्य योग में हल्दी के उपाय लाभकारी रहते हैं, इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें, माथे पर हल्दी लगाएं। इस दिन विष्णुजी को प्रसन्न करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरु सही करने के लिए केले और चने के दाल का दान करें। इसके अलावा पीली वस्तु का दिन भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस दिन हल्दी की गांठ को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से भी लाभ होता है। कुल मिलाकर यह योग अत्यंत लाभकारी है।
शार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने ‘आज तक’ (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play