22 जून से आने वाले 15 दिन इन 4 राशियों के लिए महत्वपूर्ण, राहु के नक्षत्र में सूर्य गोचर से बदलेगा समय – Live Hindustan

Surya ardra nakshatra mein kab pravesh karenge: ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित समय में एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में गोचर करते हैं। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जिसका मेष से लेकर मीन राशि पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, 22 जून 2026 को सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे और 6 जुलाई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। सूर्य को आत्मा, सम्मान, पिता और अधिकार का कारक माना जाता है, जबकि राहु मोह, भ्रम और आकस्मिक घटनाओं का कारक है। राहु के प्रभाव वाले आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य का गोचर कई राशियों के लिए आर्थिक और करियर से जुड़े मामलों में तरक्की के रास्ते खोल सकता है। इस समय इन राशियों को आकस्मिक अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
सूर्य नक्षत्र गोचर से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम और साहस रंग लाएंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे और तारीफ भी करेंगे। धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नए मार्ग भी खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।
मिथुन राशि के लिए यह समय शुभ फल प्रदान करने वाला सिद्ध हो सकता है। आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाणी प्रभावशाली रहेगी। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। कारोबार से जुड़ी यात्राएं फलीभूत होंगी। पुराने अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि के लिए यह गोचर लाभकारी परिणाम लेकर आएगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। व्यापारियों को बिजनेस में लाभ होगा। किसी पुराने कर्ज से पीछा छूट सकता है। रोजी-रोजगार में तरक्की मिलेगी। किसी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति से शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि वालों का भाग्य साथ देगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को मुनाफा होगा। आपने जो कार्य या योजना सोची थी, उसे पूरा करने का अच्छा समय है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

संक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News