पति समेत पांच के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा – Live Hindustan

गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चोरसंड निवासी रुबीना बानो ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने और घर से बाहर निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका निकाह 10 जनवरी 2026 को आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना अंतर्गत बम्हउर निवासी अकमल शेख के साथ हुआ है। निकाह के दौरान मायके पक्ष ने सोने की चेन, दो अंगूठी और 51 हजार रुपये नकद दिए थे।
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मिले सामान से संतुष्ट नहीं थे और शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि 28 मई 2026 को उसके पति अकमल शेख, ननद रुही व सबरीन, नंदोई तालिब उर्फ महताब आलम और भांजे ने उससे एक लाख रुपये नकद की मांग की। गरीबी का हवाला देने पर आरोपियों ने उसे गाली गलौज देते हुए मारा पीटा और उसके जेवरात छीन लिए। इसके बाद उसे धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अकमल शेख, रुही, सबरीन, तालिब उर्फ महताब आलम और शहजाद के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News