तरकुलवा(देवरिया),हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र के रहने वाले डांसर की बिहार के गोपालगंज जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात फरमाइशी गीत को लेकर हुई। घटना की सूचना पर युवक के गांव में मातम पसर गया है। जिले के तरकुलवा क्षेत्र के सिसवा गांव के फरेंदहा टोला निवासी सोनू गोंड (25) पुत्र स्व. उमेश बिहार के रमायन के नाट्य मण्डली में मुख्य डांसर के रूप में काम करता था। गुरुवार की रात वह बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के जमुनहा के पतया गांव में एक बारात में नाचने गया था。
कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने फरमाइशी गीत पर नाचने की मांग की। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बीच किसी ने तमंचे से सोनू के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई।
सूचना मिलने पर कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play