वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत – Live Hindustan

सादात, (गाजीपुर)। बहरियाबाद-सैदपुर मार्ग पर हसनपुर डगरा के निकट विकरपुर गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक बहरियाबाद के रहने वाले थे, जो अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैदपुर श्मशान घाट पर जा रहे थे।जानकारी के अनुसार बहरियाबाद थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी वृद्ध नगदू चौहान का निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार सैदपुर के जौहरगंज श्मशान घाट पर किया जा रहा था। इसी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बहरियाबाद के चक फरीद गांव निवासी 25 वर्षीय चंदन पुत्र राजेंद्र राम और उसका दोस्त कबीरपुर निवासी 42 वर्षीय संदीप चौहान पुत्र शिवबदन बाइक से जौहरगंज जा रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक सैदपुर-भीमापार मार्ग पर विकरपुर गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी। इस हादसे की खबर लगते ही मृतकों के घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक चंदन के पिता नाई की दुकान चलाते हैं और चंदन खुद मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं हादसे में जान गंवाने वाला संदीप चौहान भी पेशे से मजदूर था और अपने भाई-बहन में सबसे छोटा था। सैदपुर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने वाहन के बारे में पता किया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News