आमोद कुमार सीतामढ़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विशेष ‘ योग संगम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा。
शिक्षा विभाग ने इसको लेकर सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय प्रधानों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दी हैं। एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ ने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है。
आज के तनावपूर्ण माहौल में योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है。
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
उन्होंने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और सामुदायिक सदस्यों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से पीएम श्री विद्यालयों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया है। डीपीओ श्री सौरभ ने कहा, ‘ योग भारत की विश्व को दी गई अमूल्य देन है।
योग दिवस के माध्यम से हम नई पीढ़ी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। हमारा प्रयास है कि जिले का प्रत्येक विद्यालय इस अभियान का हिस्सा बने और अधिकाधिक लोग योग से जुड़ें। कार्यक्रम के बाद सभी विद्यालयों को उसी दिन अपराह्न तीन बजे तक प्रतिभागियों की संख्या, फोटो, वीडियो और संक्षिप्त प्रतिवेदन उपलब्ध कराना होगा। 21 जून को जिले के स्कूलों में हजारों छात्र-छात्राओं के एक साथ योग करने से पूरा सीतामढ़ी योगमय वातावरण में नजर आएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play