बदायूं/मूसाझाग। पुजारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मंदिर परिसर स्थित कमरे में फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुजारी की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो सकेगी।मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के दातागंज-बदायूं रोड स्थित लखनपुर गांव के बस अड्डे के पास का है। यहां सड़क किनारे बने मंदिर में सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सोभनपुर निवासी 55 वर्षीय चंद्रपाल 15 साल से पुजारी के रूप में रहकर पूजा-पाठ करते थे।
शुक्रवार रात मंदिर परिसर में बने कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने चंद्रपाल के शव को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play