मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया के नेतृत्व में शनिवार को उद्योग परिषद के सभागार में एक बैठक हुई। अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार को परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में भाग लिया। इसमें उत्तर बिहार के यात्रियों, व्यापारियों एवं उद्योग जगत से जुड़े रेल संबंधी महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा गया।अध्यक्ष भीमसेरिया ने कहा कि उत्तर बिहार की रेल आवश्यकताओं की लंबे समय से उपेक्षा होती रही है। परिषद का उद्देश्य केवल नई ट्रेनों की मांग करना नहीं, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधा, व्यापारियों को सुगम माल परिवहन तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए रेल अवसंरचना को सुदृढ़ करना है।
बैठक में परिषद द्वारा पटना एवं छपरा से विभिन्न महानगरों तक चलने वाली ट्रेनों का विस्तार मुजफ्फरपुर तक करने की मांग की गई। इसमें सिकंदराबाद-पटना, गया-पटना, इंदौर-पटना, चेन्नई-छपरा, मथुरा-छपरा, बेंगलुरु-पटना, गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत तथा पटना-रांची जैसी ट्रेनों के परिचालन एवं विस्तार पर विशेष बल दिया गया। इसके अलावा बाघ एक्सप्रेस में पैंट्रीकार की सुविधा बहाल करने, समय पालन में सुधार, डिब्रूगढ़ राजधानी का कोच परिवर्तन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर करने, मुजफ्फरपुर से हावड़ा एवं दिल्ली के लिए अतिरिक्त ओवरनाइट ट्रेन चलाने की मांग की गई। दैनिक यात्रियों, छात्रों एवं नौकरी पेशा लोगों की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र के बीच प्रतिदिन एक मेमू, डेमू ट्रेन चलाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में परिषद के महामंत्री प्रमोद कुमार जाजोदिया, मीडिया प्रभारी सज्जन शर्मा एवं विनोद केजरीवाल शामिल थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play