नीट यूजी की पुनर्परीक्षा आज, 11 बजे से मिलेगा प्रवेश – Live Hindustan

बेतिया, बेतिया कार्यालय राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), नई दिल्ली द्वारा आयोजित नीट यूजी-2026 की पुनर्परीक्षा आज रविवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा का आयोजन होगा। इसको लेकर सभी केदो पर केंद्र अधीक्षकों द्वारा परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से 5.15 बजे तक होगी। परीक्षा संबंधी औपचारिकताओं के लिए अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में जिले के कुल 4,819 अभ्यर्थी शामिल होंगे।परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर पहले ही जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई थी जिसमें उन्होंने दिशा निर्देश जारी कर दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि नीट यूजी देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, इसलिए परीक्षा संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को परीक्षा संचालन संबंधी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन एवं सघन तलाशी अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए बायोमेट्रिक ऑपरेटर, सीसीटीवी ऑपरेटर, जैमर कर्मी और वीडियोग्राफरों का भी पहचान पत्र एवं व्यक्तिगत आई-कार्ड का सत्यापन कर ही उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाए।इधर शनिवार को एमजेके कॉलेज के केंद्र अधीक्षक डॉक्टर नवल किशोर बैठा ने सभी प्राध्यापको शिक्षकों को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा की कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है।
अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समय दोपहर 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निर्धारित है। दोपहर 1.30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी अवधि में अभ्यर्थियों की तलाशी एवं बायोमेट्रिक जांच भी पूरी कर ली जाएगी।उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, चिकित्सा सुविधा, एम्बुलेंस, अग्निशमन व्यवस्था तथा अन्य सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहें। साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में केवल निर्धारित सामग्री ही साथ ले जा सकेंगे। इनमें पारदर्शी पानी की बोतल, पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाया हुआ प्रवेश पत्र, पोस्टकार्ड आकार का फोटो प्रारूप, अतिरिक्त पासपोर्ट आकार का एक फोटो, सरकार द्वारा जारी मूल एवं वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र अथवा ड्राइविंग लाइसेंस) तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र शामिल है।
जिला मुख्यालय बेतिया में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें आरएलएसवाई कॉलेज, एमजेके कॉलेज, पीएमश्री राजकीयकृत विपिन हाई स्कूल, राज सीनियर सेकेंडरी स्कूल
राज्य सम्पोषित कन्या प्लस टू विद्यालय, संत तेरेसा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट आमना उर्दू सीनियर प्लस टू स्कूल, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय शामिल है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News