कम तेल की थाली से स्वस्थ भारत का संदेश – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज । कोटा
भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की ओर से दादाबाड़ी स्थित सनातन धर्म मंदिर में “कम तेल की थाली भारत की खुशहाली” कार्यशाला आयोजित की गई। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में डॉ. तुषार गुप्ता और कुकिंग एक्सपर्ट शारदा हरियानी ने महिलाओं को संतुलित तेल उपयोग, ईंधन संरक्षण व स्वस्थ जीवनशैली के टिप्स दिए। इस दौरान बिना तेल के व्यंजनों की प्रतियोगिता में स्मिता जैन व मोना अवस्थी प्रथम, सपना सिंह द्वितीय और मोनिका माहेश्वरी तृतीय रहीं। कार्यशाला में बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वस्थ भारत का संकल्प लिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News